{"_id":"6a6526dac265f7a878061ff6","slug":"we-kept-pointing-out-the-dangers-but-the-system-failed-to-heed-the-warnings-two-lives-were-lost-moradabad-news-c-15-1-mbd1063-955813-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हम खतरे बताते रहे, सिस्टम खबरदार ही नहीं हुआ...दो की जान चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हम खतरे बताते रहे, सिस्टम खबरदार ही नहीं हुआ...दो की जान चली गई
विज्ञापन
मुरादाबाद। सड़कों के किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर खतरा बन सकते हैं। अमर उजाला ने खबरों के माध्यम से सोते सिस्टम को जगाने का खूब प्रयास किया। एक-एक इलाके की खबरें प्रकाशित की गईं। हमारी कोशिश थी कि विभागीय लोग इन ट्रांसफार्मरों को किसी जाली से कवर कर लें ताकि राहगीरों के लिए कोई खतरा न बने। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क किनारे से हटाने का भी कोई प्रयास नहीं किया गया। इसी लापरवाही से ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश और राममोहन की जान चली गई।
खुले में रखे ट्रांसफार्मर किसी एक इलाके में ही नहीं है बल्कि पुराने शहर की तंग गलियों में तो जगह-जगह लगे हैं। बरसात के दिनों में आए दिन करंट उतर आता है। पहले भी लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन सिस्टम है कि लोगों को सुरक्षित माहौल देने को तैयार ही नहीं है।
खुले नाले में फंसा था ई-रिक्शा का पहिया
मुरादाबाद। ई-रिक्शा का पहिया जिस नाले में फंसा था वह खुला हुआ था। सड़क पर पानी भरा होने के कारण ई-रिक्शा चालक को गड्ढा दिखा नहीं औैर एक पहिया नाले में आ गया और ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर की तरफ झुक गया। करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर में कई जगह नाले खुले पड़े हैं। सड़को पर गहरे गड्ढे भी खतरा बने हुए हैं लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ जाता ही नहीं है। यही वजह हैं कि हादसे हो रहे हैं।