फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   we aware for corona

नादानी से चारों तरफ बढ़ने लगी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
we aware for corona
मुरादाबाद। कुछ लोगों की नादानी मुरादाबाद शहर पर भारी पड़ने लगी है। बाजारों, कार्यालयों, रोडवेज स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। बिना मास्क लगाए लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। नतीजतन ऐसे लोग खुद संक्रमण की चपेट में आने के बाद परिवार और आस पड़ोस में संक्रमण फैला रहे हैं। लोगों की इस लापरवाही से मुरादाबाद में संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। संक्रमित मरीजों की मृत्युदर भी प्रदेश और देश की तुलना में दोगुनी पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में 476 संक्रमित केस हो चुके हैं। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। नौ दिन के भीतर ही 16 लोग दम तोड़ चुके हैं। इनमें चार आशंकित भी हैं। संक्रमण गांव-देहात और शहर कस्बों तक पहुंच गया है। नए इलाकों से नए मरीजों के आने से संक्रमण का तेजी से फैलाव हो रहा है। इसके बाद भी लोग कोरोना के खतरे को हल्के में ले रहे हैं। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क नहीं पहन रहे हैं। बाजार हो या दफ्तर, कहीं मास्क नहीं पहन रहे हैं। चंद लोगों की इस लापरवाही से उनका पूरा परिवार और शहर में बीमारी फैल रही है। संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई तो सितंबर माह तक संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बेहद डरावनी होगी। मुरादाबाद में मृत्युदर 5.04 फीसदी पहुंच गई है। जबकि देश में 2.94 फीसदी और उत्तर प्रदेश में दर 2.83 फीसदी है।
विज्ञापन

बढ़ाई जा रही अस्पतालों की क्षमता
संक्रमण की दर बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने आने वाली मुश्किलों को भांपते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड केयर सेंटरों और बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है। नॉन कोविड अस्पतालों को मय स्टाफ के कोविड में तबदील करने की प्रक्रिया चल रही है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है कि 100 बेड का कोविड केयर सेंटर है। उसकी क्षमता 250 बेड की कर रहे हैं। प्रशासन ने 10 अस्पताल कोविड के लिए अधिगृहीत किए हैं। इनमें अभी टीएमयू में ही संक्रमित भर्ती हो रहे हैं। बाकी नौ अस्पतालों को मय स्टाफ कोविड में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोशल डिस्टेंसिंग ही संक्रमण से बचाव का एकमात्र तरीका है। घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनने से खुद को संक्रमित होने और दूसरों में बीमारी फैलाने से बच सकते हैं। मृत्युदर बढ़ना आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
मुरादाबाद में अब तक 476 संक्रमित एक नजर में
- 19 मार्च से 27 अप्रैल 39 दिन में 100 संक्रमित आए
- 27 अप्रैल से 27 मार्च तक 30 दिन में 100 पॉजिटिव आए
- 27 मई से 13 जून तक 10 दिन में 94 मरीज आए
- 13 जून से 22 जून तक 10 दिन में 99 संक्रमित आए
- 22 जून से जुलाई तक 10 दिन में 83 मरीज आए
एक नजर में संक्रमित और मौत
मुरादाबाद : 476 संक्रमित और 24 मौत
उत्तर प्रदेश : 24056 पॉजिटिव और 718 मृत्यु
देश : 604641 संक्रमित और 17834 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed