फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging on the road connecting Sambhal district; villagers facing difficulties.

Moradabad News: संभल जिले को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road connecting Sambhal district; villagers facing difficulties.
बिलारी। मुरादाबाद जिले के सुजानपुर और नारायनपुर से संभल जिले के ग्रामों को जाने वाली सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। सुजानपुर गांव से रम्पुरा धतरारा होते हुए संभल के मुबारकपुर गांव को जाने वाली सड़क पर सुजानपुर गांव के मोड़ पर जलभराव होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के मुरादाबाद मंडल सचिव आशु बालियान ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों को कई बार शिकायत भेजने के बाद भी टूटी सड़क ठीक नहीं कराई गई है। नारायनपुर गांव की आबादी से होकर संभल के मोहम्मदपुर टांडा गांव को जाने वाली सड़क पर भी काफी समय से कहीं कीचड़ तो कहीं जलभराव है। भारतीय किसान यूनियन असली के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों को जलभराव दूर कराना चाहिए। इस संबंध में ब्लॉक के एडीओ पंचायत शकील अहमद ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद में सड़क ठीक कराने के लिए लोकनिर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed