{"_id":"5778a3f54f1c1b6e697f99c9","slug":"waterlogging-in-several-areas-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाला सफाई अभियान की पोल खुली, इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई अभियान की पोल खुली, इलाकों में जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानसूनी बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोग मुसीबत में घिर गए। कई घंटे बाद पानी निकलने पर लोगों को राहत मिली। जलभराव होने से नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत निचले इलाकों में रही जहां पानी शाम तक सड़कों पर भरा रहा।
नगर निगम ने शहर में नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया था। पूरी तरह से अभी तक शहर के कई नालों की सफाई नहीं हो सकी है। बड़े नाले जहां जेसीबी से सफाई होनी थी, वहां तो काम ही नहीं किया गया। पुराने बड़े नाले जिनके ऊपर इमारतें बनी खड़ी हैं वहां भी सफाई नहीं हो सकी थी। छोटे नालों और नालियों को साफ किया गया था, लेकिन वह भी तलीझाड़ नहीं होने से दिक्कतें रहीं। नालों की सफाई ठीक तरह से नहीं होने के कारण मानसून की बारिश कई इलाकों में जलभराव की समस्या लेकर आई। जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। करीब पांच घंटे बाद पानी निकलने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
जलभराव से यह इलाके रहे प्रभावित
पीतल बस्ती, पंडित नगला, फैजगंज, असालतपुरा, गुलाबबाड़ी, बंगला गांव, मुगलपुरा, करुला, लाइनपार, चक्कर की मिलक, कटघर, बल्देवपुरी, चाऊ की बस्ती, केजीके कालेज के पास, झब्बू का नाला, हिंदू कालेज के सामने, बुधबाजार रोड, कोठीवाल नगर, नंद कालोनी आदि में जलभराव से दिक्कतें रहीं। वहीं गांधी पार्क प्राथमिक विद्यालय में जलभराव के कारण स्कूल नहीं खुल सकी।
विज्ञापन
बल्देवपुरी-पीतल बस्ती में घरों में घुसा पानी
शहर में पीतलबस्ती और बल्देवपुरी के घरों में पानी भरने से दिक्कतें आईं। घरों में सुबह से ही पानी भरा होने के कारण दिक्कतें आ गई। लोगों के यहां खाना तक नहीं बन सका। जलभराव में सबसे ज्यादा दिक्कत निचले इलाकों में रही जहां कई घंटे बाद पानी निकल सका।
हरथला में सड़कों पर भरा पानी
हरथला और हिमगिरी कालोनी में बारिश के चलते सड़कें जलमग्न रहीं। बरसात का पानी भरने से डामर की सड़क उखड़ चुकी है। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर एक से दो फिट तक पानी भरा होने से राहगीरों को दिक्कतें हुईं। वहीं जलभराव के कारण सड़क भी उखड़ गई है।
कटघर डाकघर में बरसा पानी, कंप्यूटर खराब
कटघर डाकघर में छत टपकने से कार्यालय के भीतर भी बारिश हुई जिससे कर्मचारियों के दफ्तर के भीतर छाता लगाकर और बरसाती ओढ़कर काम करना पड़ा। बरसात के कारण कंप्यूटरों में भी पानी पहुंच गया। जिससे कंप्यूटर खराब हो गए। बिजली उपकरण भी खराब हो गए। उपभोक्ता पूरे दिन कामकाज नहीं हो पाने के कारण परेशान रहे। बता दें पिछले पचास साल से जर्जर इमारत में डाकघर चल रहा है।
बयान-
जलभराव की समस्या स्थाई नहीं है। बारिश होने के बाद कुछ घंटे में पानी निकल गया था। नालों की सफाई पूरी तरह से कराई गई है। बरसात का मौसम है। फिर भी निगम की टीम डटी रहती है, अधिक दिक्कत आने या कूड़ा फंसने पर तुरंत निकालकर जलभराव निकाल दिया जाता है।
-एसके सिंह नगर आयुक्त