फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging has become a persistent problem in Jayantipur; residents have been facing difficulties for three years.

Moradabad News: जयंतीपुर में जलभराव बना स्थायी समस्या, तीन साल से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging has become a persistent problem in Jayantipur; residents have been facing difficulties for three years.
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड 53 जयंतीपुर पुरानी आबादी में जर्जर सड़कों के बीच गलियों में जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मेहराब वाली मस्जिद के पास की गली और गुलशने इस्लाम मदरसे के सामने करीब तीन साल से गंदा पानी जमा है। बारिश हो या न हो, गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सड़क की हालत भी इतनी खराब है कि लोगों ने घरों तक पहुंचने के लिए जगह-जगह बोरियां बिछाकर रास्ता बना रखा है।
विज्ञापन




गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना यहां के लोगों की मजबूरी बन गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। गली में फिसलकर बच्चे गिर जाते हैं और कपड़े गंदे होने के कारण कई बार उन्हें स्कूल से वापस लौटना पड़ता है। नालियों का गंदा पानी घरों के सामने जमा रहने से लोगों को बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है। कई बार पानी घरों के भीतर तक पहुंच चुका है। एक परिवार ने इस समस्या के कारण अपना घर छोड़ दिया और दूसरी जगह रह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नियमित रूप से हाउस टैक्स और वाटर टैक्स का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद सड़क और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने पार्षद से कई बार शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि निर्माण विभाग मौके की स्थिति देखेगा और कार्य करेगा।
विज्ञापन




लोगों के कोट्स

हमारे घरों के आगे नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। इससे हर समय बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




- फैजान



हमारी गली कई वर्षों से उखड़ी पड़ी है। सड़क की हालत खराब है और कोई इसे सही कराने नहीं आता। बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है।



- वली मोहम्मद

कई वर्षों से गली में पानी भरा रहता है। बच्चों और बड़ों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

- अताउल्लाह

गली का पानी निकालने के लिए निजी खर्चे से पंप वाली मोटर लगाई गई है। उसी के सहारे किसी तरह पानी निकाल रहे हैं। स्थायी व्यवस्था नगर निगम को करनी चाहिए।



- मुख्तयार



गली में पानी और कीचड़ के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

- तसलीम

घर में नाली का पानी भरने की वजह से घर छोड़कर दूसरी जगह किराये पर रहना पड़ रहा है। सड़क और पानी की समस्या ठीक होगी तभी घर वापस आ पाएंगे।



- मुन्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed