फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water pipeline burst in Budh Bazar and Katra Bazar, trouble

Moradabad News: बुध बाजार और कटरा बाजार में पानी की पाइप लाइन फटी, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Water pipeline burst in Budh Bazar and Katra Bazar, trouble
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुध बाजार में स्मार्ट सिटी द्वारा बेतरतीब ढंग से किए जा रहे स्मार्ट रोड नेटवर्क के कारण व्यापारियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार को चल रहे काम के दौरान इंपीरियल तिराहा और कटरा बाजार में पानी की पाइप लाइन फट गई। इसके कारण पूरे दिन वहां पानी बहता रहा। इसके चलते व्यापारियों व राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
व्यापारियों का कहना है कि सूचना के बाद भी नगर निगम की ओर से उसे ठीक करने कोई नहीं पहुंचा।बुध बाजार में दो अक्तूबर तक इपीरियल तिराहा से कार्य मॉडल के रूप में 200 मीटर आगे तक के मार्ग पर स्मार्ट रोड नेटवर्क का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसे लेकर स्मार्ट सिटी के निर्देशन में राज्य निर्माण निगम की टीम फसाड बनाने व रोड को स्मार्ट बनाने का काम कर रही है। व्यापारियों के मुताबिक इसी कार्य के कारण शुक्रवार को इंपीरियल तिराहा से थोड़ा आगे पानी की पाइप लाइन फट गई। जिसके कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर बहता रहा। वहीं कटरा बाजार में भी स्मार्ट सिटी के चल रहे काम के कारण पानी की पाइप लाइन फट गई। जिससे वहां पानी बहता रहा। इससे वहां कीचड़ आदि होने से लोगों व व्यापारियों को काफी परेशानी हुई। आसपास के घरों में भी पानी की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक अभियंता जलकल बीआर अशोक ने बताया कि कटरा बाजार में स्मार्ट सिटी के काम से पाइप लाइन फटने की जानकारी मिली है। दिन में भीड़ के कारण वहां काम कराना संभव नहीं हो सका। लिहाजा रात में टीम लगा पाइप लाइन दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया गया है। इंपीरियल तिराहा पर पाइप लाइन लीक होने की सूचना व्यापारियों से नहीं मिली है। अब टीम भेज कर उसे दिखवा दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed