फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: After heavy rain water level of Ramganga river increased, administration issued alert

Moradabad: झमाझम बारिश के बाद रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट... हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 05 Jul 2024 06:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2024 06:38 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश जारी है। इसके अलावा खो बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: After heavy rain water level of Ramganga river increased, administration issued alert
रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बुधवार खो बैराज से छोड़े गए 13786 क्यूसेक पानी के बाद यहां रामगंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में रामगंगा का जलस्तर 67 सेमी. बढ़ जाने के बाद बाढ़ खंड और दैवी आपदा विभाग अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


बाढ़ खंड के अधिकारियों ने हालांकि इससे कहीं भी बाढ़ की आशंका नहीं जताई है, लेकिन इसके बाद भी एहतियात के तौर पर कंट्रोलरूम की स्थापना के साथ प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बाढ़ खंड के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे रामगंगा का जल स्तर 188.31 मीटर था।
विज्ञापन


जो बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 188.98 मीटर हो गया। इस तरह बीते 24 घंटे में ही रामगंगा के जलस्तर में करीब 67 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो गई। लगभग हर साल नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ खंड और जिला प्रशासन इसे लेकर अलर्ट हो गया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नदी के संभावित कटान को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

जिला आपदा विशेषज्ञ सुरजीत कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (राजस्व) सत्यम मिश्रा के निर्देशन में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तर पर दो बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिसका नंबर 0591-2412728 व मोबाइल नंबर: 9454416867 है।


इसके अलावा तहसील स्तर पर भी चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। संभावित बाढ़ के मद्देनजर सदर, कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा तहसील चिह्नित की गईं हैं। जिले के 193 गांवों को चुना गया है। 35 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है।

18 नाविक और 41 गोताखोरों का भी प्रशासन ने इंतजाम कर लिया है। 29 स्थानों पर राहत कैंप भी लगाए जाएंगे।

तहसील स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम व उसके नंबर

मुरादाबाद        6307421749, 0591-2971370
कांठ               9411072037, 9410603797
बिलारी            0591-270011
ठाकुरद्वारा        9454416879

तहसीलवार बाढ़ चौकियों की संख्या

सदर        16
कांठ         06
बिलारी      03
ठाकुरद्वारा 10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed