फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water did not reach the tap

Moradabad News: टोटी में नहीं पहुंचा पानी, मिशन कंपाउंड के लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach the tap
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मिशन कंपाउंड के करीब 75 लोगों के घरों में सुबह पानी की सप्लाई नहीं आई। शाम को पानी आया, लेकिन प्रेशर इतना कम था कि लोगों के घरों की टोटियों तक वह नहीं पहुंच पाया। इससे लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा।
मिशन कंपाउंड निवासी जोनी ने बताया कि रविवार सुबह कॉलोनी लोगों के घरों में पानी नहीं आया। लोगों ने नगर निगम कार्यालय फोन भी किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके कारण सुबह ड्यूटी जाने, नहाने आदि को लेकर लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी मैथ्यूज आर मैसी ने बताया कि सुबह पानी न आने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोगों ने मोटर से भी पानी खींचने की कोशिश की, लेकिन पानी नहीं आया। करीब 11:00 बजे पानी आया। लेकिन उसका भी प्रेशर काफी कम था। लेकिन लोगों ने किसी तरह काम चलाया। शैली ने बताया कि शाम को भी पानी की किल्लत रही। शाम पांच बजे पानी की आपूर्ति तो हुई, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंच सका। कॉलोनी निवासी शशि ने कहा कि मिशन कंपाउंड क्षेत्र में पानी की समस्या लगभग हर समय बनी रहती है। अक्सर प्रेशर कम होने के कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता। इससे उन्हें खासी परेशानी होती रहती है। सभी लोगों ने नगर निगम प्रशासन से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता जलकल बीआर अशोक ने बताया कि मिशन कंपाउंड क्षेत्र में पानी के किल्लत अथवा आपूर्ति बाधित रहने की किसी व्यक्ति द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। स्टाफ से भी जानकारी करने पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कहीं दिक्कत होगी तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed