{"_id":"69d2c9984a4004c1b900986f","slug":"water-coolers-are-lying-broken-at-the-hospital-and-temple-gates-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111455-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अस्पताल और मंदिर के गेट पर खराब पड़े हैं वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अस्पताल और मंदिर के गेट पर खराब पड़े हैं वाटर कूलर
Mon, 06 Apr 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में सरकारी अस्पताल और शंभूनाथ मंदिर के गेट पर लगे वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़े हैं। नगरपालिका परिषद खराब पड़े वाटर कूलर ठीक कराने को लेकर गंभीर नहीं है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी पीने की जरूरत महसूस हो रही है। नगर में अनेक स्थानों पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और नगरपालिका परिषद की ओर से वाटर कूलर लगवाए गए हैं। कुछ वाटर कूलर ऐसे हैं जिनकी मोटर खराब होने या अन्य तकनीकि वजह से खराब पड़े हैं। कई वाटर कूलर की टोंटियां निकली पड़ी हैं।
नगर के राजकीय महिला अस्पताल के गेट पर एक जनप्रतिनिधि की निधि से लगवाया गया वाटर कूलर लगभग छह माह से खराब पड़ा है। इस वाटर कूलर की टोंटियां भी असमाजिक तत्व निकालकर ले जा चुके हैं। नगर के सरकारी अस्पताल रोड के पालिका सभासद ओमकार वाल्मीकि ने बताया कि खराब पड़ा वाटर कूलर ठीक कराने के लिए वह नगरपालिका कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन
नगर के शंभूनाथ मंदिर के गेट पर नगरपालिका परिषद की ओर से लगवाया गया वाटर कूलर लगभग छह माह से खराब पड़ा है। मोहल्ला पैंठ बाजार क्षेत्र के पालिका सभासद आमिल सिददीकी ने बताया कि वह मंदिर के गेट पर खराब पड़ा वाटर कूलर ठीक कराने के लिए पालिका बोर्ड की बैठक में मांग उठा चुके हैं।
इस संबंध में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह बताया कि बिलारी नगर कें नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगवाए गए सभी वाटर कूलरों की वर्तमान स्थिति की जांच कर कमियां पता करा ली गई हैं। पालिका की ओर से इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। माह अप्रैल के अंत तक खराब पड़े सभी वाटर कूलर ठीक करा दिए जाएंगे।