फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warrant issued against actress Jayaprada, SP leader Azam Khan and MP HT Hasan are also accused

अभद्र टिप्पणी केस: अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ वारंट जारी, सपा नेता आजम खां व सांसद एचटी हसन भी हैं आरोपी

Tue, 28 Nov 2023 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 05:57 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि इस दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। 

विज्ञापन
Warrant issued against actress Jayaprada, SP leader Azam Khan and MP HT Hasan are also accused
रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा - फोटो : संवाद

विस्तार

अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई छह दिसंबर को होगी। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे।

विज्ञापन


आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में जयाप्रदा को अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। जयाप्रदा के वकील अभिषेक भटनागर ने उनकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे अदालत ने खारिज करते हुए जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले में 6 दिसंबर को सुनवाई होगी।

हड़ताल के कारण आजम मामले में टली सुनवाई

विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि आजम खान के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला लघु वाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में चल रहा है। इसमें बचाव पक्ष को अपने गवाह पेश करने है। मंगलवार को वकीलों की हड़ताल के कारण बचाव पक्ष गवाह पेश नहीं कर पाया। अदालत ने गवाही के लिए आगामी 6 दिसंबर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed