{"_id":"6223aebbb1baf81ded133753","slug":"warrant-against-acctress-sonkachi-sinha-city-news-mbd4207348199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उसके सलाहकार के खिलाफ वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उसके सलाहकार के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अनुबंध करने के बाद भी कार्यक्रम में न पहुंचने के आरोप के मुकदमे में अदालत में हाजिर न होने पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।
मुरादाबाद जनपद के कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, एडगर साकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रमोद का कहना था कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने 29 लाख 90 हजार रुपये और उनके सलाहकार ने सात लाख पचास हजार रुपये लिए थे। यह रकम लेने के बाद भी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं थीं।
प्रमोद का आरोप है कि कई बार अभिनेत्री के निजी सलाहकार अभिषेक सिन्हा से कार्यक्रम में नहीं आने का कारण पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन
धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का यह मुकदमा मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था। इस मुकदमे को सुनवाई के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की अदालत में स्थानांतरित किया गया था। अदालत ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करके उन्हें अदालत में तलब किया था, लेकिन समन के बाद भी आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुए।
शनिवार को प्रमोद शर्मा अपने अधिवक्ता पीके गोस्वामी के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत में पहुंचे। अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करते हुए आरोपी सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। मुकदमे के शेष आरोपियों ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 अप्रैल की तारीख तय की है।