फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   vulgar dance in holi milan smaroh

बार बालाओं से कराया अश्लील डांस

Mon, 21 Mar 2016 03:15 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
vulgar dance in holi milan smaroh
अश्लील डांस
रामगंगा विहार में रविवार की रात एक बैंक्कट हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में दिल्ली की बार बालाओं ने अश्लील डांस किया। कांटा लगा.. गाने पर डांस चल रहा था, लेकिन इसी दौरान पड़ोस में चल रहे शादी समारोह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची तो खलबली मच गई।
विज्ञापन


फिर क्या था पुलिस ने डांस देख रहे लोगों की पिटाई कर दी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि बैंक्कट हाल के एंट्री रजिस्टर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुरादाबाद डीलर्स एसोसियन ने रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर बैंक्कट हाल के ग्राउंड फ्लोर को बुक कराया गया था।
विज्ञापन




उन्होंने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम करने को कहा था। लेकिन आयोजकों ने दिल्ली से पांच बार बालाएं बुला लीं। यहां बालाओं से अश्लील डांस कराया गया। जबकि बराबर वाले होटल में शादी समारोह चल रहा था। इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। अफसरों के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख लोगों में खलबली मच गई। वह इधर उधर भाग खड़े हुए। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम समाप्त हो गया था।


पूरी घटना की जांच की जा रही है। कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बैंक्कट हाल का एंट्री रजिस्टर भी कब्जे में लिया गया है। पता किया गया जा रहा है कि कार्यक्रम में कौन कौन लोग मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed