फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   voting Percent in moradabad Mayor election

घरों से नहीं निकले वोटर, महज 24.54 फीसदी मतदान

Thu, 04 Aug 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
voting Percent in moradabad Mayor election
मेयर उप चुनाव - फोटो : demo
 महापौर बीना अग्रवाल के आकस्मिक निधन की वजह से रिक्त हुई मेयर की सीट के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में वोटरों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई। सुबह आठ बजे बेहद सुस्त रफ्तार से शुरू हुआ मतदान शाम को वोटिंग खत्म होने तक महज 24.54 फीसदी पर ही सिमटकर रह गया।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में वोटरों ने चुनाव का बहिष्कार किया तो कई जगह वोटरों के नाम लिस्ट से गायब थे। इक्का - दुक्का जगह मामूली हंगामे को छोड़ चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ठीक आठ बजे 487 पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हुआ। लेकिन एकाध को छोड़ सभी पोलिंग बूथ सूने पड़े रहे।

सुबह दस बजे तक महज 4.9 प्रतिशत मतदान हुआ। एकाध को छोड़ किसी भी पोलिंग सेंटर पर वोटरों को कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ी। दोपहर बारह बजे तक कुल 11.9 प्रतिशत और दोपहर दो बजे तक 16.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे पोलिंग बंद हुआ तो यह आंकड़ा महज 24.54 प्रतिशत पर सिमटकर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर उपचुनाव में कुल 5,54,116 वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन महज 1,35,990 वोटर ही वोट डालने के लिए घरों से निकले। आदर्श नगर, गोविंद नगर के कुछ हिस्सों समेत शहर के कई इलाकों में वोटरों ने विकास में उपेक्षा और दूसरी वजहों से मतदान का बहिष्कार भी किया।


वहीं गुलाबबाड़ी, लाइनपार, एमडीए, कुंदनपुर और लाकड़ी समेत कई हिस्सों में वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से भी वोटरों को बगैर वोट डाले घर लौटना पड़ा। चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस और नौ निर्दलीयों समेत कुल 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव के नतीजे कल (शुक्रवार) को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed