फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Voters' enthusiasm over Corona

कोरोना की दहशत पर भारी पड़ा मतदाताओं का जोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Voters' enthusiasm over Corona
मुरादाबाद। प्रत्याशियों के निधन से स्थगित हुए तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए रविवार को मतदान हुआ। कोराना पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा। डिलारी ब्लॉक के सुल्तानपुर मुंडा ग्राम में 87, मुरादाबाद ब्लॉक के रसूलपुर सुनवाती में 84.7 और बिलारी के सरथल में सबसे कम 72.60 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

मुरादाबाद ब्लॉक की रसूलपुर सुनवाती गांव में सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों के बाहर लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे तक ही ग्राम पंचायत के तीन बूथों पर 42.6 फीसदी मतदान हो गया था। गर्मी बढ़ी तो मतदान की रफ्तार भी धीमी हो गई थी। दो बजे तक 60 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद तीन बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और शाम को छह बजे तक मतदान का आंकड़ा 84.7 प्रतिशत पहुंच गया। बिलारी ब्लॉक के सरथल में 72.60 और डिलारी की सुल्तानपुर मुंडा ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम राकेश सिंह के अनुसार जिले की तीनों ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रसलपुर सुनवाती के बूथ 114 पर 90 फीसदी मतदान
मुरादाबाद की रसूलपुर सुनवाती ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में बूथ संख्या 114 पर 90 प्रतिशत मतदान हुआ। पीठासीन अधिकारी के अनुसार यहां पर 452 मतों में 405 मत पडे़ हैं। यहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत का नाम मतदान प्रतिशत
रसूलपुर सुनवाती ( मुरादाबाद ) 84.7
सरथल (बिलारी) 72.60
सुल्तानपुर मुंडा ( डिलारी) 87
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed