फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   voter list will ad with adhar card

आधार कार्ड से जुड़ेगी मतदाता सूची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
voter list will ad with adhar card
मुरादाबाद। आधार कार्ड से मतदाता सूची को जोड़ने के लिए सात अगस्त से अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों का भी इस कार्य के लिए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आधार एकत्रीकरण अभियान के कार्यक्रम का शुरुआत एक अगस्त 22 को निर्वाचन कार्यालय से की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत मतदेय स्थलों पर आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए सात से 21 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। बूथ स्तर के अधिकारी एक से 31 अगस्त तक फार्म 6बी की मूल कापी में मतदाताओं से स्वेच्छा से घर-घर भ्रमण कर आधार संख्या लेंगे। फार्म 6बी को ऑफलाइन बीएलओ गरुड़ा एप के माध्यम से ईआरओ फार्म प्राप्त होने के सात दिनों के अंदर डिजिटाइज्ड करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि आधार संख्या प्राप्त करने का उद्देश्य मतदाता सूची में उनकी प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण और भविष्य में उन्हें बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करना है। यदि किसी मतदाता के पास आधार नंबर नहीं है तो उसे फार्म 6बी में लिखे 11 प्रकार के अन्य दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति संलग्न करने के लिए कहा जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं द्वारा आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम प्रज्ञा यादव, तहसीलदार कांठ विभा श्रीवास्तव, श्रद्धा गुप्ता, सपा के स्थानीय प्रभारी महेंद्र सिंह, बसपा के वेदप्रकाश, एहसानउल हक कुरैशी, भाजपा के राजेंद्र कुमार वाल्मीकि, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा, राजीव विश्नोई गजेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed