{"_id":"5aa4300c4f1c1bc0078b47fd","slug":"vivek-become-a-leftinent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग छोड़ लेफ्टिनेंट बने मुरादाबाद के विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडलिंग छोड़ लेफ्टिनेंट बने मुरादाबाद के विवेक
मुरादाबाद/ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मॉडलिंग छोड़ लेफ्टिनेंट बने मुरादाबाद के विवेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडलिंग की दुनिया छोड़कर मुरादाबाद के विवेक कुमार सिंह आर्मी लेफ्टिनेंट बन गए। उन्होंने देहरादून में रह कर स्टडी की और यहां से ही मॉडलिंग शुरू कर दी। कई कंपनियाें ने उन्हें ऑफर दिए। इसी दौरान उन्होंने कॉमन डिफेंस सर्विस (सीडीएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। एक साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शनिवार को चेन्नई के आफीसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद विवेक आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गए। बेटे के आर्मी मेें अफसर बनने पर परिवार में खुशी की लहर है।
छजलैट थानाक्षेत्र के लदावली निवासी सुरेंद्र सिंह जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। सुरेंद्र सिंह के बड़े बेटे पशु धन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जबकि छोटा बेटे विवेक सिंह ने 2011 में आरआरके इंटर कालेज से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वह देहरादून चले गए। यहां रह कर स्नातक किया और एनसीसी ज्वाइन कर ली। विवेक ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। धीरे धीरे उनके पास कंपनियों से ऑफ र आने शुरू हो गए। लेकिन परिवार का सपना था कि बेटा फोर्स में अफसर बने।
जिसके लिए उन्होंने स्टडी भी जारी रखी। पहले ही प्रयास में उन्होंने सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद एसएससी के जरिये उनका चयन लेफ्टिनेंट के लिए हो गया। चेन्नई के आफ ीसर ट्रेनिंग अकादमी में उन्होंने एक साल तक प्रशिक्षण किया। शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद विवेक आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गए। पासिंग आउट परेड के दौरान उनके पिता, भाई, मां बहन व अन्य परिवार के लोग भी मौजूद रहे। बेटों को अफसर की वर्दी में देख मां-बाप की आंखों से खुशी की आंसू छलक आए।