फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vivaan and Kavya top in Karate

Moradabad News: कराटे में विवान व काव्या अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Vivaan and Kavya top in Karate
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत रविवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन विल्सोनिया कॉलेज में किया गया। विभिन्न भार वर्गों में बालक व बालिका खिलाड़ियों ने अपने हुनर का परिचय दिया। अंडर-14 आयु वर्ग 25 किलो भार में विवान रस्तोगी ने चौंकाने वाले मूव्स खेले और स्वर्ण पदक जीता।
इसी तरह बालिका वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग 22 किलो भार में काव्या ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने विजेताओं को सम्मानित किया। अंडर-14 बालक वर्ग में विवान के अलावा अद्भुत सिंह ने रजत पदक, पार्थ विश्नोई ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 35 किलो में विधान कुमार ने स्वर्ण, प्रणव वर्मा ने रजत व दीपांशु ने कांस्य पदक जीता। 45 किलो में अरनव पथिक ने स्वर्ण, प्रखर रस्तोगी ने रजत, अरनव कुमार ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो में प्रज्जवल राय ने स्वर्ण, आद्य कुमार पांडे ने रजत, आरव पथिक ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो से अधिक में आर्यन राय ने स्वर्ण, लवीश नागर ने रजत, मुदिता वर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 14 वर्ष से आयु 22 किलो भार वर्ग में काव्या ने स्वर्ण, मीनल ने रजत, अनन्या ने कांस्य पदक जीता। 30 किलो में वानी पांडे ने स्वर्ण, गौरी वर्मा ने रजत, मान्या सक्सेना ने कांस्य पदक जीता। 38 किलो में आराध्या सक्सेना ने स्वर्ण, रोजाम ने रजत व वेदांशी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 46 किलो में यशिका शर्मा ने स्वर्ण, आरना सक्सेना ने रजत, आन्या चौधरी ने कांस्य पदक जीता। 46 किलो से अधिक भार वर्ग में आदिला फातिमा ने स्वर्ण, अन्नया ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक आशय वर्मा, शिवम कुमार, मंशु, मोहम्मद मोईन, ज्योति शर्मा, मंजु तिवारी, अवनि कुमार पाडें, नितिन गुप्ता रहे। डॉ. प्रियंका गौतम मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहीं। इस मौके पर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, क्रीडाधिकारी प्रेम कुमार, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed