{"_id":"6ac0170f2d1b4f677a057d4a","slug":"vishva-jagriti-mission-celebrates-shraddha-parv-honors-social-workers-and-distinguished-individuals-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-1007344-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विश्व जागृति मिशन ने मनाया श्रद्धा पर्व, समाजसेवियों और विशिष्टजनों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विश्व जागृति मिशन ने मनाया श्रद्धा पर्व, समाजसेवियों और विशिष्टजनों का सम्मान
विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्व जागृति मिशन मुरादाबाद मंडल की ओर से शुक्रवार को श्रद्धा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में माता-पिता, बुजुर्गों और राष्ट्र व समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्टजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
वक्ताओं ने कहा कि पितृपक्ष में दिवंगत पूर्वजों के तर्पण के साथ जीवित माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा का भी विशेष महत्व है। नई और पुरानी पीढ़ी के बीच बढ़ते अंतर को कम करना और बुजुर्गों को वृद्धाश्रम जाने की मजबूरी से बचाना इस पर्व का प्रमुख उद्देश्य है। मिशन की ओर से बताया गया कि श्रद्धा पर्व की नींव सतगुरु सुधांशु महाराज ने दो अक्तूबर 1997 को रखी थी। इसके बाद प्रत्येक वर्ष दो अक्तूबर को यह पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शॉल, फूलमाला और मोदक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिम्मी कपूर ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल प्रमुख प्रवीण अग्रवाल ने किया। मंडल प्रधान रचित अग्रवाल और गुरुकुल प्रमुख प्रवीण अग्रवाल ने आश्रम में चल रहे विकल्प प्रकल्प में सहयोग की अपील की। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, गीता अग्रवाल, राजीव, संजीव वर्मा, राजेंद्र भंडूला, रामकिशोर गंगवार, गंगाराम, हरिशंकर, रणवीर सिंह, विनोद भटनागर, विवेक आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वालों में राकेश (एनआरआई), डॉ. सिद्धार्थ उपाध्याय, एके सिंघल, नीरज अग्रवाल, नलिन अग्रवाल, डॉ. तरुण अग्रवाल, डॉ. आशा चंद्रा, मधु रस्तोगी, संतोष देवी, संतोष कुमारी, कांता गौतम, मधु चौधरी, अनीता अग्रवाल, सिम्मी कपूर, अरुण आचार्य, प्रिया अंशु आचार्य, सागर पंडित, वीरेंद्र जोशी और गोविंद जोशी शामिल रहे।