फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   violence in two groups

दस सराय में पक्षों में पथराव, तोड़फोड़

Tue, 28 Feb 2017 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
violence in two groups
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कटघर थानाक्षेत्र में दस सराय पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो वर्गों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिए गए हैं।दस सराय पुलिस चौकी के पास संभल रोड पर ओमप्रकाश की जूता-चप्पल की दुकान है। जबकि दुकान के पीछे ही मकान बना है।
विज्ञापन


ओम प्रकाश के बराबर में संजय नगर निवासी हाजी यूनुस की खरात की दुकान है। सोमवार सुबह ओम प्रकाश के बेटे मनोज कुमार ने दुकान खोली और दुकान से सामान निकालकर बाहर रख दिया। इसके बाद दुकान के बाहर बिजली के खंभे पर बंधी रस्सी पर उसने कपड़े टांग दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी यूनुस और उनके बेटे कय्यूम ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि कपड़े अपनी दुकान के सामने ही रखो।  इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। ओमप्रकाश ने बताया कि कय्यूम और उनके पिता ने सूचना देकर अपने घर से अन्य लोगों को बुला लिया।

इसके बाद भीड़ ने ओम प्रकाश की दुकान में पथराव कर दिया और घर में तोड़फोड़ की। घर में मौजूद ओम प्रकाश की बेटी मोहिनी और पत्नी शारदा के साथ भी मारपीट की गई। जबकि हाजी यूनुस ने बताया कि ओम प्रकाश और उनके परिजनों ने मारपीट की और उन्होंने हमारी दुकान में तोड़फोड़ की।

दो वर्गों में टकराव की जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर सीओ कटघर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत करा दिया। सीओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दो दुकानदारों के बीच विवाद हुआ था।


ये इत्तफाक है कि दोनों दुकानदार अलग अलग वर्ग हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हाजी यूनुस की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed