{"_id":"c310f3e0f6c2fd813d9dc06851c1185f","slug":"violence-in-jalianwala-bagh-express-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियावाला एक्सप्रेस में बवाल, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियावाला एक्सप्रेस में बवाल, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों के सिर फट गए। कंट्रोल तक पहुंची सूचना के बाद जीआरपी ने घायलों को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारा और इलाज कराया। जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जलियावाला बाग एक्सप्रेस के एस-7 कोच में रात को कुछ यात्रियों के बीच विवाद हो गया। इन लोगों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया।
इससे कोच में भी अफरातफरी मच गई थी। तीनों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। इनमें से दो के सिर फट गए थे। जब विवाद बढ़ा तो कोच में सवार कुछ यात्रियों ने फोन करके रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी थी। बताया जाता है कि विवाद लक्सर स्टेशन के पास हुआ था। जब ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो घायलों को उतारा गया।
घायलों में रामधनी और शिवपूजन को ज्यादा चोट लगी है। यह दोनों ही जौनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके साथ मोहन और पवन नाम के दो युवक और थे। यह फरार हो गए हैं। बताया जाता है कि इन चारों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। पहले तो हल्की फुल्की कहासुनी हुई और बाद में मारपीट होने लगी। यह सभी लोग जालंधर से ट्रेन में बैठे थे। इनमें एक पवन रामपुर का रहने वाला है। घायलों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखाई जा रही है।