{"_id":"6825034c3637b7f1b1086929","slug":"villagers-surrounded-the-leopard-forest-department-team-caught-it-moradabad-news-c-15-mbd1008-644511-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसान के गन्ने के खेत में छिपकर बैठा तेंदुआ ग्रामीणों को देखकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर तेंदुए को घेर लिया और वन विभाग को सूचना दे दी। माैके पर पहुंची टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया और पिंजरे में बंदकर अपने साथ ले गई।
बुधवार को कांठ के गांव मिलक खेमपुर के जंगल में नदी के पास स्थित गांव के ही विजेंद्र सिंह गन्ने के खेत में किसानों ने तेंदुआ देखा। किसानों व ग्रामीणों ने खेत को घेरा तो तेंदुआ भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर तेंदुए को घेर लिया और भागते हुए उसका वीडियो बना लिया। तेंदुआ एक पेड़ के झाड़ के नीचे छिप गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। टीम तेंदुए को डियर पार्क ले गई, जहां मेडिकल परीक्षण किया गया। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ और करीब एक वर्ष की आयु का है।
विज्ञापन
..फोटो सं. 11, 12, 13, 14, 18, 19
--
14 दिन में पकड़े गए तीन तेंदुए
क्षेत्र में हर रोज दिखाई दे रहे तेंदुओं के कारण लोगों में दहशत है। दो मई से अब तक 14 में दिन में वन विभाग की टीम तीन तेंदुए पकड़े हैं। दो मई को कांठ-अमरोहा मार्ग स्थित ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल शाहूपुर से तेंदुआ पकड़ा गया था। नौ मई को छजलैट के गांव नक्संदाबाद में किसान दलवीर पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। मंगलवार को गांव कुम्हरिया जुबला के जंगल में एक खेत से तेंदुए के दो शावक मिले थे। अब बुधवार को कांठ के मिलक खेमपुर में तेंदुआ पकड़ा गया है। वहीं दूसरी ओर नक्संदाबाद और मुंडाला गांव में फिर तेंदुआ दिखाई देने पर वहां वन विभाग ने पिंजरा लगाया है।
-- ==========
तेंदुओं के हमले में कई घायल, एक की गई जान
क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। 17 मार्च को छजलैट बगिया सागार निवासी किसान मलखान सिंह पर खेत में काम करते हुए तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। नौ मई गांव नक्संदाबाद निवासी मजदूर दलवीर तेंदुए के हमले में घायल हो गए थे। चार दिन बाद उनकी माैत हो गई। करीब चार माह पहले गांव राजीपुर खद्दर की महिला पर तेंदुए ने हमला किया था। एक सप्ताह पहले गांव मल्लीवाला निवासी युवक पर तेंदुए ने हमला किया था।
-- -- -- -- -
गांव मिलक खेमपुर के जंगल में रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ा गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। नक्संदाबाद में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। लोगों से अपील है कि तेंदुआ दिखाई दे तो उसकी घेराबंदी न करें। ऐसे में तेंदुआ हिंसक होकर हमला कर सकता है।
पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी वन रेंजर, कांठ