फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers protested against the model shop and stopped its construction.

Moradabad News: ग्रामीणों ने मॉडल शॉप का विरोध कर रुकवाया निर्माण

Tue, 10 Mar 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 10 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the model shop and stopped its construction.
बिलारी। ब्लॉक के मुंडिया राजा गांव में मरघट की भूमि पर मॉडल शॉप का निर्माण होना बताकर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर विरोध कर मॉडल शॉप का निर्माण रुकवा दिया। दोपहर में हिंदू संगठनों के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर मरघट की भूमि कब्जा मुक्त किए जाने की मांग उठाई। एसडीएम ने इस मामले में राजस्व लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मुंडिया राजा गांव में मॉडल शॉप का निर्माण कराया जाना है। मॉडल शॉप बनाने के लिए पहले राजस्व विभाग से चयनित भूमि का प्रस्ताव मांगा गया था। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ठेकेदार ने मरघट के निकट वाली नवीन परती की सरकारी भूमि के पास मॉडल शॉप का निर्माण शुरू कराया है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण यह कहते हुए मौके पर पहुंचे कि मॉडल शॉप का निर्माण जिस भूमि पर कराया जा रहा है वह गाटा संख्या 379 मरघट की भूमि है और इस भूमि पर कोई मॉडल शॉप नहीं बनने दी जाएगी। ग्रामीणों ने विरोध करके काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष रजनीश गर्ग, नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख राहुल चौधरी, बजरंगदल के नगर संयोजक सुनील कश्यप आदि पदाधिकारियों के साथ अनेक ग्रामीण महिलाएं और पुरुष तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पहले तो अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम विनय कुमार सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन दिए गया। ज्ञापन में कहा गया कि मरघट की भूमि गाटा संख्या 379 पर कब्जा करने के उद्देश्य से कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग जेसीबी लाकर खोदाई करा रहे हैं। मरघट की भूमि में खोदाई करने से उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि यदि मरघट की भूमि में कोई नया निर्माण कराया गया तथा गाटा संख्या 379 को कब्जेदारों के कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया तब ग्रामीणों के साथ विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन पर मुंडिया राजा के अनेक ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर हैं। तहसील कार्यालय जानकारी करने से पता चला कि एसडीएम के निर्देश पर मुंडिया राजा गांव के लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की तब पता चला कि मरघट के निकट ही नवीन परती की सरकारी भूमि भी है। लेखपाल ने अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed