फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers caught young man on suspicion of taking children in broad daylight

दिनदहाड़े बच्चों को ले जाने के शक में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught young man on suspicion of taking children in broad daylight
दिनदहाड़े बच्चों को ले जाने के शक में एक बाइक सवार को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं एक बच्चे को चोट आई है जिसका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संभल-मुरादाबाद मार्ग किनारे फिरोजपुर पुल के निकट मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के पास खेतों में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा निवासी राकेश का दस वर्षीय बेटा मोहित और पंद्रह वर्षीय बेटी काजल व रामप्रसाद की एक पंद्रह वर्षीय बेटी सुनीता और दूसरी सोलह वर्षीय बेटी सोनिया पशुओं के लिए चारा काट रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए। पहले आरोपियों ने बच्चों को अपनी ओर आने का इशारा किया। जब बच्चे नहीं आए तो खुद ही उनके पास पहुंच गए और खेत से मोहित और उसकी बहन काजल को उठाकर ले जाने लगे। बच्चों ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर होने पर आसपास के लोग बच्चों की ओर दौड़े। जिस पर एक आरोपी भाग निकला जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

भाई को बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ र्गई थी काजल
आरोपियों के इशारे पर जब बच्चे नहीं पहुंचे तो आरोपी खेत में आए गए और पहले मोहित को लेकर जाने लगे। भाई को बचाने के लिए काजल आरोपियों से भिड़ गई। इस बीच उसके दायें हाथ की कोहनी में चोट लग गई। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि यह लोग लघुशंका के लिए रुके होंगे। सोशल मीडिया पर जो अफवाहें उसके क्रम में यह बच्चे इन्हें देखकर भागने लगे होंगे। इस दौरान बालिका को चोट लगना लग रहा है। फिर भी उच्च अधिकारियों को बताया गया है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर हजरतनगर गढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed