फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   village pradhan's husband molested

ग्राम प्रधान के पति ने की दसवीं की छात्रा से छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
village pradhan's husband molested
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली दसवीं की छात्रा ने ग्राम प्रधान पति पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पति राज कुमार के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। ग्रामीण ने बताया कि वह परिवार को साथ लेकर उत्तराखंड के काशीपुर स्थित ईंट-भट्ठा पर मेहनत मजदूरी करता है। यहां गांव में उसकी 17 वर्षीय बेटी अपनी दादी के साथ रहती है। छात्रा क्षेत्र के ही एक इंटर कालेज में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। ग्रामीण ने बताया कि बुधवार की दोपहर को उसकी बेटी घर में अकेली थी। उसकी दादी बाहर गई थी। इसी दौरान वहां प्रधान पति राज कुमार पहुंच गया। आरोपी ने परिजनों और दादी के बारे में पूछताछ की। छात्रा ने जब बताया कि सभी लोग बाहर गए हैं तो आरोपी छात्रा को कमरे के अंदर खींचकर ले जाने लगा। आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। पीड़ित ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने लगा और मौके से भाग गया। दादी घर लौटी को छात्रा रो रही थी। पूछताछ करने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद सूचना मिलने पर पिता भी काशीपुर से आ गए और बेटी को लेकर मूंढापांडे थाने पहुंचा। आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed