{"_id":"5d3b62258ebc3e6ca56c3bf2","slug":"video-viral-taxes-asked-for-security-city-news-mbd3164616174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल कर प्रेमी युगल ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल कर प्रेमी युगल ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। बरेली की तरह तीन दिन पहले पाकबड़ा थानाक्षेत्र से लापता हुई एक युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो वायरल कर पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने परिवार वालों से खतरा जताया है।
पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली बीए की छात्रा तीन दिन पहले कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह शाम तक घर वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने माशूक अली और फैजान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुुरू की तो युवक के परिजनों ने बताया की उनका बेटा भी तीन दिन से लापता है। शुक्रवार शाम को माशूक अली और युवती ने अपना एक वीडियो वायरल किया। जिसमें युवती ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा जताया है। वायरल वीडियो में प्रेमी युगल का कहना है की उन्होंने दो माह पहले निकाह कर लिया था और वह अपनी मर्जी से साथ साथ रह रहे हैं। वह बालिग है। युवती ने अपने पिता के ऊपर आरोप लगाया की उसका पिता उसके शौहर और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी और एसओ पाकबड़ा से गुहार लगाई है कि उसके शौहर और उसने परिजनोें की सुरक्षा करें। युवती के पिता ने बताया की वह गरीब आदमी हैं। किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। तीन दिन पहले जब बेटी गायब हुई तो उसकी सुरक्षा के लिहाज से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह इस हालत में नही हैं कि किसी को धमकी दे सके। वह जैसे तैसे अपनी बेटी को पढ़ा लिखा रहे थे। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की प्रेमी युगल अभी तक उनके संपर्क में नहीं आया है। परिवारों को पूर्ण सुरक्षा दी जायेगी किसी को कोई खतरा है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है।