फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video goes viral using abusive language against Hindu organisation, report says

Moradabad News: हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वायरल किया वीडियो , रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Video goes viral using abusive language against Hindu organisation, report says
बिलारी। सनाई गांव निवासी एक युवक द्वारा हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में शुक्रवार देर रात एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिंदू संगठनों ने नामजद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में पोस्ट को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बिलारी नगर निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष रजनीश गर्ग कई अन्य संगठन पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार देर रात थाना बिलारी पहुंचे। उन्होंने सनाई गांव निवासी गुलफाम मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 दो के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। रजनीश गर्ग की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। आरोपी ने बिलारी में बजरंगदल के अलावा अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की धार्मिक भावनाओं को काफी नुकसान पहुंचाई है। पुलिस ने आरोपी गुलफाम मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार दर्ज रिपोर्ट की जांच प्रक्रिया के दौरान जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके पर रजनीश गर्ग के साथ विनोद कश्यप, अवनीश चौधरी, विनोद मौर्य, सुनील कश्यप, राहुल शर्मा, सतीश कुमार, राजू कश्यप आदि उपस्थित थे। विहिप के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे शीघ्र जेल भेजने की मांग पुलिस के उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed