फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Victim recorded statement in molestation case against Lalit Kaushik

Moradabad News: ललित कौशिक के खिलाफ छेड़खानी के मामले में पीड़िता ने दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Victim recorded statement in molestation case against Lalit Kaushik
मुरादाबाद। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ छेड़खानी और एससी एसटी एक्ट में बृहस्पतिवार को पीड़िता में बयान दर्ज कराए हैं। सिविल लाइंस थाने में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ बीमा कंपनी में कार्य करने वाली एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने कहा था कि वह बीमा कंपनी में एजेंट है और उससे ललित कौशिक की दो पॉलिसी ली थी।
विज्ञापन

24 मार्च 2023 को पीड़िता पॉलिसी की किस्त लेने के ललित कौशिक के ऑफिस गई थी तब ललित कौशिक उसे एक कमरे में ले गए थे और उसके साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर ललित कौशिक ने जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी तब पीड़िता काफी डर गई थी। जब ललित कौशिक अन्य मुकदमे में जेल गया तो हिम्मत जुटा कर पुलिस कप्तान के पास जाकर शिकायती प्रार्थनापत्र दिया, जिस के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई स्पेशल एससी एसटी कोर्ट सुनील कुमार की अदालत में की जा रही है। बृहस्पतिवार को अदालत ने पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया। पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अदालत में बताई और अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान अदालत के बाहर पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed