VHP के प्रांत मंत्री को मिली धमकी: 'मुरादाबाद का नाम बदलने के मामले में माफी मांगो, वरना बंद कर दी जाएगी आवाज'
धमकाने वाला बोला कि मुरादाबाद के नाम परिवर्तन के मामले में कान पकड़ कर माफी मांगें, वरना दो दिन में उनकी आवाज बंद कर दी जाएगी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ. राज कमल गुप्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह मीडिया के सामने आकर मुरादाबाद के नाम परिवर्तन के मामले में कान पकड़ कर माफी मांगें, वरना दो दिन में उनकी आवाज बंद कर दी जाएगी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी डॉ. राज कमल गुप्ता ने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद में मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री हैं। उन्होंने मांग की थी कि मुरादाबाद का नाम बदलकर पीतांबरपुर किया जाए। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह मेरठ प्रवास पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।
प्रांत मंत्री ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने अभद्रता भाषा में बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाया कि मुरादाबाद का नाम बदलने की बहुत मांग कर रहे हो। मुरादाबाद का नाम परिवर्तन नहीं होगा। आरोपी ने उन्हें धमकाया कि वह मीडिया के सामने आकर माफी मांगे कि मुरादाबाद नाम परिवर्तन की मांग करके मैंने बहुत बड़ी गलती की है।
आगे बोला कि अगर दो दिन में कान पकड़कर माफी नहीं मांगी तो आवाज बंद कर दी जाएगी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जिस नंबर से धमकी मिली है सर्विलांस की मदद से उस नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है।