फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   vehicle hit the railway gate

फाटक से टकराया वाहन, बचा बड़ा हादसा

Fri, 26 Jan 2018 03:10 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
vehicle hit the railway gate
shatabdi express - फोटो : सोशल मीड‌िया
मुरादाबाद- कटघर रेलवे स्टेशन के बीच  क्रासिंग पर गुरुवार सुबह एक वाहन फाटक से टकराने से बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही वहां से शताब्दी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। हादसा होने के कारण शताब्दी ट्रेन क्रासिंग से पहले ही रोक दी गई। स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिसकी सूचना पर रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत करने के बाद रेलों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद और कटघर के बीच गेट नंबर 415- सी गुलाबबाड़ी है। गुरुवार सुबह नौ बजे यहां से नई दिल्ली से काठगोदाम जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनी थी। गेटमैन ने गेट बंद कर दिया था। उसी समय तेजी से एक जीप आई और फाटक से टकरा गई। जिसकी वजह से  फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। कटघर स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। फाटक से जीप टकराने की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी बीच में ही रोक दी गई। टीम ने फाटक की मरम्मत की। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन  रवाना की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed