फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   VANROJ eats huge rupees pulses every year

हर साल करोड़ों की दाल खा जाते वनरोज

Sun, 25 Oct 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
VANROJ eats huge rupees pulses every year
प्रदेश में हर साल दलहनी फसलों का एक बड़ा रकबा चौपट हो जाता है। कहीं फसल बीमारियों की भेंट चढ़ जाती है तो कहीं वनरोज बर्बाद कर देते हैं। स्थिति यह है कि लगातार होने वाले नुकसान के कारण अब काश्तकार भी इन फसलों से पीछा छुड़ाने लगे हैं।
विज्ञापन



यही वजह है कि सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी दलहनी फसलों का रकबा बढ़ नहीं पा रहा है। अगर देश भर की बात करें तो मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और पंजाब में दलहनी फसलों की खेती की जाती है। देश भर में इन फसलों का रकबा तकरीबन 239 लाख हेक्टेयर है।
विज्ञापन


जबकि उत्तर प्रदेश में 23.9 लाख हेक्टेयर है जो पूरे देश का दस फीसदी है। इसमें खरीफ में 9 लाख 89 लाख हेक्टेयर है जबकि रबी में 14.6 लाख हेक्टेयर। अगर पिछले दस सालों की बात की जाए तो दलहनी फसलों का रकबा बढ़ नहीं पाया है। इसकी वजह किसानों का मोहभंग होना माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में उड़द, मूंग, मसूर, अरहर, चना और मटर की खेती होती थी। बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में रकबा काफी थी। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयप्रकाश चौधरी का कहना है कि दलहनी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान वनरोज ने पहुंचाया है।


झुंड में निकलने वाले यह जंगली जानवर फसलों को बर्बाद कर देते हैं। अब हर वक्त तो किसान इन फसलों की रखवाली कर नहीं सकते लिहाजा नुकसान झेलते हैं। यही वजह है कि क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली तमाम योजनाओं के बाद भी किसानों में दिलचस्पी पैदा नहीं हो रही।



किसानों ने गेहूं, धान और गन्ना में ही हाथ आजमाने शुरू कर दिए हैं। बताया जाता है कि पहले बुंदेलखंड में वनरोज नहीं थे। लेकिन अब वहां भी संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वहां के किसानों को भी बड़ा नुकसान हर साल झेलना पड़ता है।

हालांकि वनरोज की कभी गणना तो नहीं होती लेकिन वन अफसरों का मानना है कि हर जिले में वनरोज की औसतन संख्या दो हजार के करीब है। मुरादाबाद मंडल के जनपदों में ही दस हजार के करीब इनकी संख्या है। संख्या में बड़ी तेजी के साथ इजाफा हो रहा है।


प्रदेश के इन मंडलों में सबसे ज्यादा नुकसान : मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, आगरा, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed