फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UTS app will working soon

संक्रमण से सुरक्षा को रेलवे ने बहाल किया यूटीएस एप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
UTS app will working soon
मुरादाबाद। रेलवे ने अनारक्षित टिकट की खरीद के लिए यूटीएस एप को बहाल करने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल में तीन पैंसेजर ट्रेनों का परिचालन जारी है। इन ट्रेनों का अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को काउंटर पर लाइन में नहीं लगानी पड़ेगा।
विज्ञापन

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कहा गया है कि पैसेंजर ट्रेनें शुरू होने के साथ जोनल मुख्यालय यूटीएस एप दोबारा शुरू कर सकते हैं। रेलवे के विभिन्न मंडलों में पैसंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है। ऐसे में कांउटरों पर भीड़ न लगे और सामाजिक दूरा का पालन हो सके। इसके लिए रेलवे ने यह व्यवस्था सुचारु की है। फिलहाल मुरादाबाद मुरादाबाद मंडल में चल रही पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम है लेकिन, होली के मद्देनजर ट्रेनों और यात्रियों दोनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का पालन हो सके, इसके लिए रेलवे यूटीएस को दोबारा शुरू कर रहा है। हालांकि अभी मासिक टिकट का लाभ नहीं मिल सकेगा। डीआरएम तरुण प्रकाश ने अपने ट्विटर हैंडल से रेल मंत्री के यूटीएस संबधी ट्वीट को रीट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed