Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Weather changes after heavy rain in Moradabad, two people die due to lightning

UP: मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद बदला मौसम, बिजली गिरने से दो की माैत, खेतों में काम करने गए थे दोनों

Mon, 06 Oct 2025 04:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 04:53 PM IST
सार

मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया। इसी दौरान बिलारी क्षेत्र में सरकड़ा गांव के जंगल में खेतों में काम कर रहे दो किसानों पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
UP: Weather changes after heavy rain in Moradabad, two people die due to lightning
बिलारी में जान गंवाने वाली महिला और पुरुष - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में सोमवार दोपहर शहर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसी बीच बिलारी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। खेतों में काम कर रहे एक महिला और पुरुष किसान की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक, बिलारी के मोहल्ला अंसारियान पूर्वी के पास सरकड़ा गांव के जंगल में सोमवार दोपहर बाद दो किसान खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आवाज के साथ बिजली गिरी।
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहल्ला अंसारियान फुलवारी रोड निवासी साहबजादी (60) पत्नी नन्हे उर्फ हमीद और मिलक नगलिया गांव निवासी शिव सिंह (58) पुत्र मुरारी लाल के रूप में हुई है। शिव सिंह ने बटाई पर जमीन लेकर धान की फसल बोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह खेत में धान काटने गया था। तभी अचानक तेज गर्जना और चमक के साथ बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, साहबजादी अपने पति नन्हे उर्फ हमीद के साथ पालक की फसल की गुड़ाई कर रही थीं। दोनों खेत के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे थे।

बिजली गिरने के दौरान साहबजादी भी कुछ ही दूरी पर थीं, जिससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई। हमीद ने घबराकर शोर मचाया और आसपास के किसानों को बुलाया। ग्रामीणों ने दोनों को हिलाया-डुलाया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।


सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजन साहबजादी को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed