{"_id":"682f63cef3cee4a8940b57c6","slug":"up-stone-pelting-on-vande-bharat-express-in-rampur-coach-glass-broken-case-filed-against-unknown-persons-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा चटका, यात्रियों में हड़कंप.. अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा चटका, यात्रियों में हड़कंप.. अज्ञात के खिलाफ केस
Thu, 22 May 2025 11:20 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 22 May 2025 11:20 PM IST
सार
देहरादून से लखनऊ जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर रामपुर के मिलक-नगरिया स्टेशन के बीच पथराव किया गया। इससे एक कोच का शीशा चटक गया। घटना से यात्री घबरा गए और स्टाफ को सूचना दी। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देहरादून से लखनऊ जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर रामपुर में पथराव किया गया। रामपुर के मिलक-नगरिया स्टेशन के बीच किए गए पथराव से सी-3 कोच का शीशा चटक गया। तेज आवाज व शीशे के चटकने से यात्री घबरा गए और ट्रेन में तैनात स्टाफ को सूचना दी।
विज्ञापन
इस मामले में आरपीएफ की रामपुर पोस्ट पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पथराव के बाद पटरियों के पास पेट्रोलिंग कर रहे आरपीएफ स्टाफ को भी मामले की जानकारी दी गई। ट्रेन के कैमरे व आसपास लगे सीसीटीवी के जरिये आरपीएफ पत्थर मारने वाले का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
पथराव से घबराए यात्रियों ने ट्रेन के शीशे चटके का फोटो व घटना की जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी। बरेली स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने उतर देखा और रेलवे स्टाफ को भी सूचना दी। रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
रामपुर आरपीएफ की टीम को पटरियों के पास कुछ युवक व एक मानसिक रूप से कमजोर युवक मिला। उसने पुलिस पर भी पत्थर से हमला करने की कोशिश की। आरपीएफ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पथराव करने वाले की शिनाख्त की जाएगी।
यदि पत्थर मारने वाले का चेहरा पहचान में आ जाता है तो गिरफ्तार कर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।