फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: State tax raids at five places including an exporter from Moradabad, tax evasion worth crores detected

UP: मुरादाबाद के निर्यातक सहित पांच स्थानों पर राज्य कर का छापा, करोड़ों की कर चोरी पकड़ी, 74 लाख करवाए जमा

Fri, 28 Mar 2025 07:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 07:09 PM IST
सार

राज्य कर विभाग की टीमों ने मुरादाबाद के कारोबारियों के पांच ठिकानों पर छापा मार करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी। माैके पर ही 72 लाख रुपये तत्काल जमा करवाए गए। जांच में बोगस कंपनियों से खरीद और जीएसटी पंजीकरण रद्द फर्मों से लेनदेन का मामला सामने आया।  

विज्ञापन
UP: State tax raids at five places including an exporter from Moradabad, tax evasion worth crores detected
राज्य कर विभाग के अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

राज्य कर विभाग की टीमों ने शहर के निर्यातक सहित कारोबारियों के पांच ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी है। मामले में कारोबारियों ने 72 लाख रुपये तत्काल कर जमा कर दिया है। राज्य कर की टीमें संस्थानों की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन


राज्य कर की एआई से डॉटा विश्लेषण के बाद अपर आयुक्त ग्रेड -1 आरएस द्विवेदी ने ग्रेड - आरए सेठ को जीएसटी चोरी कर रहे कारोबारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ग्रेड - 2 ने शहर के कारोबारियों पर छापा मारने के लिए 28 अधिकारियों की छह टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन


टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर दिल्ली रोड आकांक्षा ऑटो मोबाइल्स के नजदीक हैंडीक्राफ्ट निर्माता की फर्म में छापा मारकर टीम ने डेढ़ करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी। जांच में पाया गया कि कारोबारी ने बोगस कंपनियों से खरीद करने के बावजूद सरकार से पैसा वसूलने के लिए आईटीसी क्लेम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद में डबल मर्डर: युवक ने दादी और बुआ की हथौड़े मार ली जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इस मामले में कारोबारी ने तत्काल 40 लाख रुपये जमा कर दिया। जांच टीम कुछ कागजातों को लेकर चली गई। इसी प्रकार दोपहर में पंडित नगला स्थित एक डेकोरेटिव आइटम निर्माता फर्म में एक अन्य टीम ने छापा मारा। जांच में पाया गया कि कारोबारी ने वर्ष 2022-23, 2023-24 में एक ऐसी फर्म से खरीद की है, जिसका जीएसटी पंजीकरण पहले से निरस्त है।

जांच में जीएसटी की करीब एक करोड़ की चोरी पकड़े जाने पर कारोबारी ने 30 लाख रुपये तत्काल जमा कर दिए। रात के समय टीमों ने रामंगगा विहार स्थित मुख्य स्थल और दो ब्रांचों स्टेशन रोड और लाजपत नगर में छापा मारा। तीनों स्थानों पर खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे थे।

जांच से पता चला कि रेस्टोरेंट मालिक ने पांच माह से कोई रिटर्न या कर जमा नहीं किया था। जांच के दौरान कर चोरी का मामला पकड़ा गया। इस मामले में व्यापारी ने तत्काल तीन लाख रुपये जमा किया। 

अमरोहा में ईंट भट्ठे की जांच
राज्य कर की एसआईबी टीम ने अमरोहा जिले के ग्राम फतेहपुर माफी जोया स्थित ईंट भट्ठे की जांच की। जांच में पाया गया कि यहां अवैध ढंग से कोयला खरीदकर उतारा जा रहा था। इस मामले में व्यवसायी ने तत्काल 73 हजार रुपये टैक्स जमा किया।

इस प्रकार बृहस्पतिवार को हुई जांच में कुल 73 लाख 73 हजार रुपये कारोबारियों ने जमा किया। जांच टीमों का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त एसपी तिवारी, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त वामदेव त्रिपाठी, सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार, ओमशांति, राज्य कर अधिकारी देवेन्द्र कुमार और उपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

शहर की प्रमुख संस्थानों का किया भ्रमण
अपर आयुक्त ग्रेड -1 आरएस द्विवेदी और ग्रेड -2 आरए सेठ ने कांठ रोड स्थित एक होटल और बुद्धबाजार के कारोबारियों को कर जमा करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि उन्होंने किस प्रकार कर चोरी की है। इस मामले में कर जमा नहीं करने पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed