फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Double murder: Young man killed grandmother and aunt with hammer, police took accused into custody

मुरादाबाद में डबल मर्डर: युवक ने दादी और बुआ की हथौड़े मार ली जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Fri, 28 Mar 2025 05:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:19 PM IST
सार

मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में युवक ने अपनी दादी और बुआ की हथौड़े से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक ताैर पर घटना को पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Moradabad Double murder: Young man killed grandmother and aunt with hammer, police took accused into custody
मुरादाबाद में डबल मर्डर के बाद माैके पर पहुंचे एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आजाद नगर रेलवे कॉलोनी निवासी साहिल शर्मा (32) ने दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हथौड़े से वार कर जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन


फंदे से लटका मिला फैक्टरीकर्मी का शव
गजरौला के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी फैक्टरीकर्मी दिवाकर शर्मा (28) ने घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जान देने से पहले दिवाकर शर्मा ने अपनी पत्नी को फोन किया था।
UP: संभल में कड़ी सुरक्षा में जुमा नमाज, सड़क से छत तक फोर्स माैजूद, मुरादाबाद मंडल में ड्रोन से निगरानी
नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी रामेश्वर शर्मा का बेटा दिवाकर शर्मा गजरौला की एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर था। उसके परिवार में पत्नी अंजू उर्फ हिरदेश शर्मा के अलावा तीन बच्चे हैं। करीब दस दिन पहले विवाद के चलते पत्नी तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके बिजनौर चली गई थी।

इसके बाद से दिवाकर शर्मा परेशान रहने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह दिवाकर शर्मा फैक्टरी गया था। दोपहर में करीब डेढ़ बजे फैक्टरी से आने के बाद घर की गैलरी में शॉल का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed