फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police Recruitment Exam: Policemen deployed at every center of Moradabad, photo state shops closed

UP Police Recruitment Exam: मुरादाबाद के हर सेंटर पर सात पुलिसकर्मी तैनात, फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी

Fri, 16 Feb 2024 10:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:20 AM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 54 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam: Policemen deployed at every center of Moradabad, photo state shops closed
मुरादाबाद में पुलिस भर्ती को लेकर निर्देश देते एसएसपी हेमराज मीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में होगी। हर सेंटर पर सात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गेट पर ही सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा सेंटरों के आस पास की फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टीमों के साथ सेंटरों का निरीक्षण करते रहेंगे।

विज्ञापन


मुरादाबाद में 17 और 18 फरवरी को लिखित परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक निर्धारित की गई है। 54 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक सेंटर पर एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और चार सिपाही तैनात रहेंगे। इनके अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। पुलिस अफसरों ने सभी सेंटरों का निरीक्षण कर लिया गया है। वहां की व्यवस्थाएं देखी गई हैं। जिन सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वहां कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ये भी देखा जा रहा है। सेंटरों के आस पास की दुकानों के दुकानदारों को पहले ही निर्देशित किया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान दुकानें बंद रखें। खास कर फोटो कॉपी की दुकानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी गई हैं। सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार रहेंगे। सभी सेंटरों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed