फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP police gets 34 new deputy SPs

Moradabad News: यूपी पुलिस को मिले 34 नए डिप्टी एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
UP police gets 34 new deputy SPs
मुरादाबाद। 12 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद तीनों नए कानून पढ़ने वाले 34 डिप्टी एसपी का पहला बैच शुक्रवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस का हिस्सा बन गया। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान पर हुई पासिंग आउट परेड की सलामी डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने ली। अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। 34 डिप्टी एसपी में 25 पुरुष और नाै महिला अधिकारी हैं।
विज्ञापन

यूपी पीसीएस परीक्षा-2023 में उत्तीर्ण 36 डिप्टी एसपी का बैच 20 मई 2024 को डाॅ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से दो अभ्यर्थी बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर चले गए। 34 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी की 12 माह तक इंडोर और आउटडोर ट्रेनिंग हुई। फोरेंसिक साइंस, साइबर अपराध, डिजिटल साक्ष्य जुटाना, थाना प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण समेत विभिन्न विषयों की बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 8:40 बजे सभी डिप्टी एसपी फुल ड्रेस में परेड मैदान में पहुंच गए और कदमताल शुरू कर दी। वर्दी में देखकर डिप्टी एसपी के परिजन खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक सके। डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा और एडीजी राजीव सभरवाल को परेड कमांडर अवनीश कुमार ने परेड का निरीक्षण कराया। इसके बाद तिरंगा और पुलिस का ध्वज मैदान में लाया गया। डीजी ट्रेनिंग ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीजी ट्रेनिंग ने सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए सुल्तानपुर के रामनाथपुर निवासी गौरव उपाध्याय, इंडोर टॉपर महाराजगंज निवासी आकांक्षा गौतम और आउटडोर टॉपर गाजियाबाद निवासी अवनीश कुमार सिंह को ट्राॅफी और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीटीसी के एडीजी अमित चंद्रा, पीटीएस के एडीजी ए सतीश गणेश, डीआईजी मुनिराज जी, अकादमी के डीआईजी विकास कुमार वैद्य, एसएसपी सतपाल अंतिल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-------------
नए बैच के अफसरों ने पढ़े नए कानून
डिप्टी एसपी की ट्रेनिंग 20 मई 2024 को शुरू हुई थी। शुरुआत में इन्हें पुराने कानून के बारे में पढ़ाया गया, लेकिन एक जुलाई 2024 से देशभर में तीन नए कानून लागू हो गए थे। इसके बाद इन अफसरों को नए कानूनों के बारे में विस्तार से पढ़ाया गया। तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) हैं।

----------
आज सीएम योगी से मिलेंगे सभी डिप्टी एसपी
डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी से पास आउट 34 नए डिप्टी एसपी शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि शनिवार लखनऊ में नए अफसरों की सीएम से मुलाकात होगी। इसके लिए सभी अफसरों को लखनऊ भेजा जा रहा है।
----------
इन जिलों में मिली तैनाती
डिप्टी एसपी - तैनाती जिला
अपूर्व पांडेय- गोरखपुर
बसंत सिंह - कुशीनगर
संकल्प दीप कुशवाह - फिरोजाबाद
विनी सिंह -  देवरिया
प्रतिज्ञा सिंह - हमीरपुर
नारायण दत्त मिश्रा -  बइराइच
मयंक मिश्रा - गोंडा
शशि प्रकाश मिश्रा- अयोध्या
ऋतिक कपूर- रायबरेली
हरे कृष्ण शर्मा- हरदोई
अभिमन्यु त्रिपाठी- लखीमपुर खीरी
पीयूष कुमार पांडेय- बांदा
किशन राजपूत - झांसी
गायत्री यादव - पीलीभीत
मनोज कुमार गंगवार- मुजफ्फरनगर
सुधीर सिंह- बलिया
जयंत यादव- बस्ती
रोहिनी यादव- सिद्धार्थ नगर
प्रभा पटेल- शामली
आकृति पटेल- शाहजहांपुर
अभय कुमार वर्मा- इटावा
अभिषेक कुमार- सीतापुर
अनुभव राजर्षि- गाजीपुर
आकांक्षा गौतम- चंदौली
शुभम वर्मा - जौनपुर
अमित कुमार- संतकबीरनगर
देशराज सिंह- रामपुर
दीप शिखा- झांसी
कुलदीप सिंह यादव- बिजनौर
अरुण पाराशर- आजमगढ़
अवनीश कुमार सिंह- एटा
शशांक श्रीवास्तव- बुलंदशहर
गौरव उपाध्याय- बदायूं
अपूर्वा पांडेय- लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed