फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police encounter Gorakhpur riot smuggler Zubair killed in encounter CO life saved by bulletproof jacket

यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर: गोरखपुर कांड का आरोपी जुबैर मुठभेड़ में ढेर, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची सीओ की जान

Sat, 27 Sep 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Sep 2025 03:13 PM IST
सार

गोरखपुर में हुए छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड के मामले में फरार एक लाख का इनामी तस्कर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में एक उप निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

विज्ञापन
UP Police encounter Gorakhpur riot smuggler Zubair killed in encounter CO life saved by bulletproof jacket
UP Police encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में हुए बवाल के मामले में एक लाख रुपये का इनामी गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में एक उप निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जबकि दो गोलियां सीओ सिटी जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी हैं। वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कोतवाली क्षेत्र के घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रात करीब दस बजे सीओ सिटी जितेंद्र सिंह पुलिस के साथ गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। गो तस्कर की फायरिंग में गंज थाने में तैनात दरोगा राहुल सिंह व कांस्टेबल संदीप सिंह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने उसकी पहचान घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया के रूप में की। पुलिस जुबैर को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी और डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का भी हाल जाना।

बाइक गिरने के बाद फायरिंग की शुरू
चाकू चौराहे के पास जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुबैर को पहचान लिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक गिर गई। बाइक गिरते हुए उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं।

 

बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं होता तो सीओ को लग जाती गोली
सीओ बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। आरोपी जुबैर ने जब फायरिंग शुरू की तो पहली गोली सीधे सीओ के वाहन के शीशे में जा लगी। इससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। दूसरी गोली सीओ के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। तीसरी और चौथी गोली सिपाही और दरोगा को छूकर निकल गई जिससे दोनों घायल हो गए।

 

पुलिस की एक गोली जुबैर के सीने में लगी
पुलिस की जवाबी फायरिंग में सीधे गोली जुबैर के सीने में लगी। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गोली आरपार हो गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया।

 

जुबैर के दूसरे साथी की पुलिस कर रही है तलाश
जुबैर के साथ बाइक चलाने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि जुबैर रामपुर में है। इसी दौरान सुबह से ही पुलिस जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही थी।
 

पिस्टल और तमंचा हुआ है बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस को जुबैर के पास से एक पिस्टल, तमंचा और कई कारतूस मिले हैं। पुलिस टीम देर रात तक घटना स्थल से सबूत जुटाने में जुटी रही।
 

पुलिस मुठभेड़ में जुबैर उर्फ कालिया घायल हो गया था। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जुबैर गोरखपुर बवाल का मुख्य आरोपी है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सीओ जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगी हैं। वह बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस जुबैर का आपराधिक रिकार्ड भी तलाश रही है।- मुनिराज जी, डीआईजी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed