फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Pistol for ten thousand rupees, orders started coming in Panchayat elections, two arrested

UP: दस हजार में तमंचा... पंचायत चुनाव के लिए मिलने लगे ऑर्डर, अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो को पकड़ा

Sat, 04 Oct 2025 11:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 11:36 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। मौके से दो आरोपियों का गिरफ्तार किया है। उसके पास से आठ तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद हुए। आरोपी बरेली, संभल और अन्य जिलों से ऑर्डर पर तमंचे बना रहे थे। 

विज्ञापन
UP: Pistol for ten thousand rupees, orders started coming in Panchayat elections, two arrested
मुरादाबाद में पकड़े गए तमंचे और आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा थाने की पुलिस ने खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपी सरकार हुसैन और जहरूल को गिरफ्तार कर आठ तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वह बवाल ग्रस्त जिले बरेली, संभल समेत अन्य जिले से ऑर्डर के बाद तमंचे तैयार कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सरकार हुसैन मूलरूप से रामपुर जिले के टांडा थानाक्षेत्र के भोला नगला गांव का रहने वाला है जबकि उसका साथी जहरूल पाकबड़ा में ही ईदगाह के पीछे रहता है।
विज्ञापन


सरकार हुसैन ने पाकड़ा में डींगरपुर रोड पर हासमपुर तिराहे के पास किराये पर मकान ले रखा है। इस मकान के पास ही एक खंडहरनुमा मकान भी है। इस मकान में ही आरोपी सरकार हुसैन और जहरूल तमंचे तैयार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से दो तमंचे 12 बोर, पांच तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर का बरामद किया गया है। इसके अलावा अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपी सरकार हुसैन ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसे बरेली, रामपुर, संभल से तमंचे बनाने का ऑर्डर मिला था लेकिन रामपुर में उस पर पुलिस की नजर थी इसलिए वह पाकबड़ा में किराये पर मकान लेकर तमंचे तैयार करने लगा।

अभी उसे 100 तमंचे का ऑर्डर मिला था। रामपुर में ही रहने वाले उसके एक साथी ने यह ऑर्डर दिलवाया है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के साथी और ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी जांच पड़ताल की जा रही है बरेली, संभल से ही ज्यादा ऑर्डर क्यों मिले थे।

पांच से दस हजार तक बेचे जाते हैं तमंचे
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वह तमंचा तैयार करने के बाद उसे पांच से दस हजार रुपये तक में बेचते हैं। 312 बोर के तमंचे को पांच और 315 व 32 बोर के तमंचे को दस हजार रुपये तक में बेच देते हैं। आरोपियों ने बताया कि  वह अब तक 50 से ज्यादा तमंचों की सप्लाई कर चुके हैं।  

पंचायत चुनाव के लिए मिलने लगे ऑर्डर
अगले साल पंचायत चुनाव हैं इसके लिए गांव-गांव चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आरोपियों से पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि पंचायत चुनाव के लिए भी उनके पास ऑर्डर आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed