फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: PAC jawans were practicing in Moradabad firing range, a farmer irrigating crops was shot

UP: मुरादाबाद फायरिंग रेंज में पीएसी जवान कर रहे थे अभ्यास, सिंचाई कर रहे किसान को लगी गोली, मच गया हड़कंप

Mon, 02 Jun 2025 09:53 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी,कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 09:53 PM IST
सार

पीएसी फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान चली गोली खेत में सिंचाई कर रहे किसान के हाथ में लग गई। उन्हें परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी मामले की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन
UP: PAC jawans were practicing in Moradabad firing range, a farmer irrigating crops was shot
किसान ओमकार सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

 फायरिंग रेंज में अभ्यास के दाैरान चलाई गई गोली खेत में सिंचाई कर रहे किसान ओमराज सिंह (65) के हाथ में लग गई। गोली लगते ही वह चक्कर खाकर खेत में ही गिर गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


छजलैट क्षेत्र के मतलबपुर में फायरिंग रेंज है। यहां सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पीएसी के जवान फायरिंग का अभ्यास करते हैं। सोमवार को भी यहां फायरिंग प्रशिक्षण चल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान चली गोली फायरिंग रेंज से बाहर निकल गई और दो किलोमीटर दूर अपने सिंचाई कर रहे किसान ओमराज सिंह (65) निवासी खलीलपुर कद्दीम थाना कांठ के हाथ में जा लगी। जिससे वह गंभीर घायल होकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में ही मौजूद उनका बेटा सनी कुमार दौड़कर पहुंचा और घायल पिता को उठाया। सूचना मिलते ही अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजन पहले घायल को फायरिंग रेंज पर लेकर पहुंचे और फिर बाद में कांठ थाने लेकर आए।

जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। लेकिन गोली हाथ में फंसे होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना पर किसानों ने जताई नाराजगी
घटना को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस समय खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। वह दिन रात पानी लगाकर फसलों को बचाने में लगे हुए हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए फायरिंग प्रशिक्षण सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर एक दिन कराया जाए। इसके अलावा किसानों ने भूमिगत फायरिंग रेंज बनवाने की मांग की है। क्योंकि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed