फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Stepmother Beat And Strangled 4-Year-Old Girl To Death, Over 12 Injury Marks Found In Postmortem

UP: मासूम जारा के साथ बर्बरता की हदें पार... सौतेली मां ने पहले पीटा, फिर मासूम को मार डाला; सिर्फ ये था कारण

Sat, 15 Nov 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Nov 2025 03:43 PM IST
सार

यूपी के अमरोहा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सौतेली मां ने मासूम बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा, इसके बाद गला दबाकर मार डाला।

विज्ञापन
UP News: Stepmother Beat And Strangled 4-Year-Old Girl To Death, Over 12 Injury Marks Found In Postmortem
बेटी की हत्यारोपी साैतेली मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के मोहल्ला कुरेशी निवासी चार वर्षीय जारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 12 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं। गोद ली गई जारा की सौतेली मां ने ही गला दबाकर हत्या की थी। इससे पहले बच्ची की बेरहमी से पिटाई भी की गई थी। 

विज्ञापन


हत्या की पुष्टि होने के बाद पति मोहम्मद इस्लाम की तहरीर पर पुलिस ने सौतेली मां शाइस्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अमरोहा के मोहल्ला कुरेशी में हैंडलूम (कालीन) कारीगर मोहम्मद इस्लाम की शादी नौ साल पहले मोहल्ले की ही सायरा से हुई थी। 
विज्ञापन


सायरा बेऔलाद थी। उसने पति इस्लाम के साथ नौगांवा सादात के पंजू सराय निवासी कय्यूम के घर जन्मीं बेटी को गोद लिया था। उस समय बच्ची सिर्फ तीन दिन की थी। वहीं, करीब पांच महीने पहले सायरा की बीमारी के चलते मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोहम्मद इस्लाम ने संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी तलाकशुदा शाइस्ता से निकाह कर लिया था। पांच भाइयों में चौथे नंबर के इस्लाम पत्नी शाइस्ता व बेटी जारा के साथ मोहल्ला कुरेशी की गली नंबर दो में किराये पर रहते थे। 

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे इस्लाम हैंडलूम कारखाने में काम करने गए थे। करीब साढ़े नौ बजे इस्लाम को फोन कर शाइस्ता ने जारा की तबीयत खराब होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही जिसके बाद इस्लाम घर आए व बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जारा को मृत घोषित कर दिया।

जारा के शरीर पर चोट के निशान थे। इस्लाम बेटी जारा के शव को छोटे भाई मोहम्मद मोबिन के घर लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बच्ची की पिटाई से हत्या के शक में पुलिस उसकी सौतेली मां शाइस्ता को हिरासत में ले लिया था।

एसपी अमित कुमार आनंद ने कोतवाली पहुंचकर हत्यारोपी शाइस्ता में पूछताछ की थी। देर शाम डॉक्टरों के पैनल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें सामाने आया कि जारा की गला दबाकर हत्या की गई थी। इससे पहले उसकी लात-घूसों और डंडे से पिटाई की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद बच्ची के पिता मोहम्मद इस्लाम की तहरीर पर हत्यारोपी शाइस्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हिरासत में ली गई शाइस्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने खुद बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया है।- अमित कुमार आनंद, एसपी

बच्ची की हत्या की खबर से बदहवास हो गए असली माता-पिता
संतान पैदा नहीं होने पर इस्लाम व उसकी पत्नी सायरा ने नौगांवा सादात के पंजू सराय निवासी कय्यूम व उनकी पत्नी नईमा से जारा को गोद लिया था। उस समय जारा तीन दिन की थी। बच्ची के असली माता-पिता कय्यूम व नईमा ने स्टांप पर रजिस्टर तरीके से बच्ची को गोद दिया था। 

सायरा की मौत के बाद इस्लाम ने संभल के सरायतरीन निवासी तलाकशुदा शाइस्ता से दूसरा निकाह कर लिया था। पुलिस के मुताबिक शाइस्ता बच्ची से सौतेला व्यवहार करती थी। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके कपड़े गंदे हो गए थे। 

बस इस बात पर शाइस्ता भड़क गई और उसने पहले बच्ची की बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को हत्या करने का शक न हो इसलिए शाइस्ता ने पति इस्लाम को फोन कर जारा की तबीयत खराब होने की बात बताई। 
 

उसने बच्ची के सीढ़ी से गिरने की कहानी गढ़ी। शुरुआत से ही शाइस्ता पर बच्ची की हत्या करने का शक था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद शक यकीन में बदल गया। बेटी की हत्या की खबर मिलने के बाद उसके असली पिता कय्यूम और नईमा भी बदहवास हो गए। दोनों बेटी को गोद देने के उस फैसले को कोसते रहे। छह माह के भीतर पहली पत्नी और गोद ली गई बेटी की मौत से इस्लाम भी टूट गया है।

आसपास के मोहल्ले के लोगों ने सुनी बच्ची के चीखने की आवाज
वैसे तो पुलिस के सामने कोई भी मोहल्ले के लोग बोलने को तैयार नहीं है लेकिन जिस समय शाइस्ता ने जारा की बेरहमी से पिटाई कर रही थी तो उसके चीखने की आवाज मोहल्ले के लोगों ने सुनी थी। लोग दबी जुबां से पिटाई के दौरान बच्ची के चीखने की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed