फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Married woman reached her lover house get married, husband gave her triple talaq panchayat

UP News: प्रेमी के घर शादी करने पहुंची विवाहिता, पंचायत में पति ने दिया तीन तलाक, फिर करवाया दूसरा निकाह

Tue, 23 Jul 2024 06:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:50 PM IST
सार

मुरादाबाद की एक विवाहिता प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। उसने प्रेमी के घर पहुंचकर वहां धरना दिया। इसके बाद हुई पंचायत में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ उसका निकाह करवा दिया गया। 

विज्ञापन
UP News: Married woman reached her lover house get married, husband gave her triple talaq panchayat
पति ने पंचायत में दिया तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता 15 दिन पहले अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई थी। सूचना पर सऊदी अरब से आए पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पंचायत में विवाहिता का उसके प्रेमी से निकाह करा दिया गया।

विज्ञापन


भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का करीब चार माह पहले डिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से निकाह हुआ था। विवाहिता का पति सऊदी अरब में काम करता है। वहीं, विवाहिता के शादी से पहले ही ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


15 दिन पहले विवाहिता पति का घर छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। इसके बाद प्रेमी से निकाह करने की जिद पर उसके घर पर धरने पर बैठ गई। जानकारी होने पर विवाहिता का पति भी सऊदी अरब से घर आया। वहीं, पत्नी के घर न होने पर वह उसके प्रेमी के घर जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में पति ने विवाहिता का तीन तलाक दे दिया। पंचायत की मौजूदगी में विवाहिता का उसका प्रेमी से निकाह कर दिया गया। हालांकि विवाहिता के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ है। उन्होंने सोमवार को कोतवाली में उसे बंधक बनाकर रखने की शिकायत की।

इस पर पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस का कहना है दोनों बालिग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed