{"_id":"67d152bf59d18ad0bd05bad3","slug":"up-news-judo-coach-kidnapped-by-xuv-riders-with-blue-lights-took-him-to-bijnor-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जूडो कोच का अपहरण, चचेरे भाई को भी कॉल कर बुलाया; नीली बत्ती लगी एक्सयूवी से इस जिले में ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जूडो कोच का अपहरण, चचेरे भाई को भी कॉल कर बुलाया; नीली बत्ती लगी एक्सयूवी से इस जिले में ले गए बदमाश
Wed, 12 Mar 2025 02:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके के सोनकपुर स्टेडियम से जूडो कोच सुहेल अहमद को नीली बत्ती लगी एक्सयूवी सवार अपहरण कर बिजनौर ले गए। उन्हें बंधक बना कर चचेरे भाई को बुलवा लिया। आरोप है कि जमीन के मामले में चल रहे मुकदमा को वापस करने के लिए दबाव बनाया।
इस मामले में छह नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर रोड फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुहेल अहमद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह जूडो कोच हैं। सात मार्च की सुबह करीब 9 बजे वह सोनकपुर स्टेडियम गए थे।
इसी दौरान नीली बत्ती लगी एक्सयूवी आई। जिसमें एक महिला और दो अन्य युवक सवार थे। उन्होंने सुहेल को बताया कि वह बिजनौर एसडीएम कोर्ट आए हैं। वहां आपका कोई जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में आपके बयान दर्ज किए जाने हैं। आरोपियों ने उन्हें कार में बैठा लिया और बिजनौर ले गए। वहां बिजनौर जनपद के नहटौर निवासी आफाक अहमद, उसका भाई औसाफ अहमद, बेटा भोला, भतीजा जामी, मुनीर, खालिद निसार के अलावा चार अज्ञात लोग आ गए।

चचेरे भाई को भी कॉल कर बुलाया
आरोप है कि उन्होंने दबाव बनाकर उनके चचेरे भाई को भी कॉल कर बुलवा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों भाइयों पर मुकदमे में समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। सुहेल का दावा है कि वह आरोपियों को चकमा देकर कार से निकल गए और वह बिजनौर डीएम कंपाउंड में घुस गए।

उन्होंने यहां मौका पाकर बिजनौर के एसएसपी के पीआरओ को कॉल कर घटना की जानकार दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों भाइयों को बचा लिया। आरोपी उनका बैग लेकर भाग गए। जिसमें कुछ दस्तावेज और 30 हजार रुपये थे।
बिजनौर पुलिस ने घटना मुरादाबाद की होने की बात कर उन्हें मुरादाबाद भेज दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस टीम को बिजनौर भेजा जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।