फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News Child dies after being crushed by a roadways bus Tragic accident happened in Sambhal

UP: रोडवेज बस से कुचल कर बालक की मौत, ग्रामीणों ने रोड किया जाम; संभल में हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 13 Aug 2025 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Aug 2025 01:23 PM IST
विज्ञापन
UP News Child dies after being crushed by a roadways bus Tragic accident happened in Sambhal
संभल में बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के संभल जिले के जुनावई थाना इलाके के मेरठ-बदायूं रोड पर गांव धनीपुर के पास सुबह साढ़े आठ बजे गांव के ही श्याम बाबू मौर्य का 10 वर्षीय बेटा गौरव तिरंगा झंडा लेकर सड़क पार कर रहा था। उसी समय रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


बस से कुचल कर बालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक और बस को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


करीब पौन घंटे तक तमाम वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव के रहने वाले श्याम बाबू मौर्य काफी समय से हरियाणा प्रदेश के कैथल में रहकर ईंट भट्ठा पर परिवार के साथ मेहनत मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के मौसम में भट्ठे पर काम खत्म होने पर वह डेढ़ माह पहले ही गांव लौटकर आए थे। जबकि बुधवार को परिवार के सभी लोग घर बैठे हुए थे। तभी श्याम का छोटा बेटा गौरव कुमार रोड पर आ गया। वाहन के माध्यम से घर घर झंडा वितरण कर रहे ग्राम प्रधान रेखा कुमारी के पति विष्णु कुमार को झंडा बांटते देखकर गौरव ने तुरंत ही सड़क पार कर झंडा ले लिया। इसके बाद वापस सड़क पार कर रहा था। 
 

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने ओवरटेक कर दूसरी रोडवेज से बस से आगे निकालने का प्रयास किया। झंडा लेकर सड़क पार कर रहा गौरव बस की चपेट में आ गया। बस से कुचल कर गौरव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
 

बस चालक अपने वाहन को मौके से भागने लगा। लेकिन आसपास मौजूद बाइक सवारों ने पीछा कर बस को गुन्नौर में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
वहीं, इसको लेकर धनीपुर गांव के गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे जाम लगा दिया गया। 

आधा घंटे से अधिक देर तक चले जाम में दोनों तरफ का आवागमन पूर्ण तरीके से बंद हो जाने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। तभी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

मृतक के तहेरे भाई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया डेढ़ माह पहले ही पूरा परिवार हरियाणा से मेहनत मजदूरी कर घर वापस लौट कर आया है। जबकि किसी भी बच्चे का स्कूल में यहां नाम नहीं लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed