फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News Accident in Moradabad many girls died after being hit by a truck on highway

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवतियां की मौत; दो युवक घायल

Wed, 02 Apr 2025 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Apr 2025 10:12 AM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवतियां की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
UP News Accident in Moradabad many girls died after being hit by a truck on highway
मुरादाबाद में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात 12 बजे सीमेंट की पाइप से भरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार हरियाणा के रोहतक की मॉडल टाउन निवासी सिमरन (18) और शिवानी (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं युवतियों के दो दोस्त राहुल और संजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों दोस्त 31 मार्च की सुबह नैनीताल गए थे। पुलिस के अनुसार, कार सवार चारों दोस्त नैनीताल से वापस हरियाणा जा रहे थे। काशीपुर के रास्ते मुरादाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार मूंढापांडे क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर हाईवे पर चढ़ी तभी दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर चला गया। इसके बाद कार निर्यात फर्म की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों दोस्तों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवतियों को मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी का कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल युवकों का उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मूंढापांडे पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे हुए हादसे के बाद दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हाईवे के दोनों छोर पर वाहनों की कई किलोमीटर तक कतार लग गई। मौके पर पहुंची कटघर और मूंढापांडे थानों की पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को हाईवे से हटवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

नैनीताल से लौट रहे युवक-युवतियों की कार जैसे ही जीरो प्वाइंट पर हाईवे पर चढ़ी तभी दिल्ली की ओर से आ रहे सीमेंट के पाइप से लदे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों के पहिये थमते चले गए। 

 

वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर कटघर, मूंढापांडे और हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। जैसे तैसे कार और ट्रक को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।

 

टक्कर के बाद कार में लगी आग
हादसे के बाद कार सवार दो युवक और दो युवतियां क्षतिग्रस्त कार में ही फंस गए। ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसा देखकर दौड़े आसपास के लोग अभी कार सवारों को निकालने की कोशिश कर ही रहे थे कि कार में आग लग गई। जैसे-तैसे दोनों युवक तो कार से बाहर निकल आए, लेकिन युवतियां कार में ही फंसी रह गईं। 

 

लोगों ने पानी और मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया। बाद में युवतियों को कार से निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवतियों सिमरन व शिवानी को को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed