फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Lok Sabha Election SP candidate Ruchi challenged Police and employees should remain within their limits

Video: 'औकात में रहें...', सपा प्रत्याशी ने पुलिस अफसर और कर्मचारियों को दी धमकी, बोलीं- भेड़िए का करूंगी शिकार

Mon, 15 Apr 2024 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Apr 2024 02:01 PM IST
सार

मुरादाबाद में चुनावी मंच से सपा प्रत्याशी ने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों को ललकारा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपनी औकात में रहें। जनसभा में कार्यकर्ताओं को आने से रोकने पर सपा प्रत्याशी रुचि वीरा झल्ला उठीं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election SP candidate Ruchi challenged Police and employees should remain within their limits
सपा प्रत्याशी रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के जीआईसी के मैदान में रविवार आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं को रोकने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा पुलिस पर झल्ला उठीं। उन्होंने चुनावी मंच से ललकारा और कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी औकात में रहें। बिना किसी का नाम लिए बिना कहा कि मुरादाबाद से चुनाव जीतूंगी और भेड़िए का शिकार करूंगी।
विज्ञापन


शहर के जीआईसी मैदान में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की जनसभा आयोजित की गई थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ सके। मंच पर मौजूद कांग्रेस और सपा नेता जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा कुर्सी से उठीं और माइक से कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उनके कार्यकर्ताओं को जनसभा में आने से रोक रहे हैं। जो लोग मैदान में आ गए हैं, उन्हें भगा रहे हैं। शहर के बाहर ही बसें रोकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी औकात में रहें। भाजपा के लिए काम करना बंद कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नेताओं ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया। रुचि वीरा ने कहा कि मुरादाबाद में मेरा मायका और बिजनौर में मेरी ससुराल है। मुरादाबाद से मेरा पुराना नाता है। मैंने यहां हिंदू कॉलेज में पढ़ाई की है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर चुनाव लड़ सकते हैं तो मैं बिजनौर से आकर अपने मायके में चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हूं। 

कहा कि मैं जगह-जगह जा रही हूं, उन्हें एक शब्द भेड़िया सुनने को मिल रहा है। मैं आप लोगों के आशीर्वाद से चुनाव जीत रही हूं और उस भेड़िए का मैं शिकार करूंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए।

जनसभा में नहीं गए सांसद एसटी हसन
सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सांसद डॉ. एसटी हसन नहीं आए। उन्होंने बताया कि यदि अखिलेश यादव बुलाते तो आ सकते थे। पार्टी प्रत्याशी के प्रचार से वह पहले से दूरी बनाए हुए हैं। सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने बताया कि उनके घर अखिलेश यादव आते रहते थे। अभी भी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

अखिलेश यादव के बुलाने पर वह मंच साझा करने के लिए जा सकते थे। जनसभा में भी वह नहीं आए। सांसद ने भाजपा के संकल्प पत्र पर भी कटाक्ष किया। कहा कि भाजपा की नियत में खोट है। वह वन नेशन वन इलेक्शन की आड़ में गैर भाजपा सरकारों को बर्खास्त करना चाहती है।

जनसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव भी नहीं दिखे। पूछने पर डीपी यादव ने बताया कि वह गए थे लेकिन पता चला कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं आ रहे हैं। इसी कारण वह एक रिश्तेदारी में चले गए। पार्टी के कार्यक्रम में वह बराबर शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed