फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Joyful cries of a newborn at Chandausi station; woman gives birth to a baby girl

UP: चंदौसी स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटी को जन्म, रेलवे स्टाफ ने प्लेटफार्म पर कराया प्रसव

Sat, 04 Jul 2026 09:08 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 04 Jul 2026 09:08 PM IST
सार

बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चंदौसी स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और महिला स्टाफ की तत्परता से प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जहां महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी चंदौसी भेज दिया गया।

विज्ञापन
UP: Joyful cries of a newborn at Chandausi station; woman gives birth to a baby girl
अस्पताल में भर्ती मां - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही चंदौसी स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और महिला स्टाफ ने तत्काल मदद पहुंचाई। प्लेटफॉर्म पर ही महिला स्टाफ की मौजूदगी में सुरक्षित प्रसव कराया गया।

विज्ञापन


 जहां महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को बेहतर देखभाल के लिए सीएचसी भेज दिया गया। मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के गांव नया पुरा खिरिया निवासी अरविंद सिंह तोमर बरेली में आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी रामा तोमर के साथ बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से मुरैना जा रहे थे।
विज्ञापन


ट्रेन चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर अरविंद सिंह तोमर ने रेलवे स्टाफ को सूचना देकर तत्काल सहायता मांगी। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। महिला हेड कांस्टेबल निशु और महिला कर्मचारी सावित्री देवी तत्काल मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रेन के चंदौसी स्टेशन पहुंचने पर एस-1 कोच से प्रसूता को सावधानीपूर्वक प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। महिला स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए प्रसूता की हरसंभव मदद की, जिसके दौरान प्लेटफॉर्म पर ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए।


इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को परिजनों और महिला स्टाफ के साथ सीएचसी चंदौसी भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे की टीम सक्रिय हो गई। महिला कर्मचारी और एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्रसूता को सुरक्षित ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतारा गया।

महिला स्टाफ की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए सीएचसी भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed