{"_id":"6af58ca6a560283a0208b2f5","slug":"up-jharkhand-man-claims-responsibility-for-murder-of-crpf-attack-accused-says-avenged-soldiers-deaths-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'बदला लिया है...', झारखंड के युवक ने ली हत्या की जिम्मेदारी; हमले के आरोपी शरीफ पर दागीं थीं आठ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'बदला लिया है...', झारखंड के युवक ने ली हत्या की जिम्मेदारी; हमले के आरोपी शरीफ पर दागीं थीं आठ गोलियां
Thu, 12 Nov 2026 03:27 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:27 PM IST
सार
रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोप से बरी हुए मोहम्मद शरीफ खां को आठ गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की वारदात में इस्तेमाल हुए असलहे को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। झारखंड के युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
Rampur CRPF Camp Attack
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोप से बरी हुए मोहम्मद शरीफ खां की हत्या में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए आठ गोलियां मारी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर गोली लगने के आठ निशान मिले हैं। शरीर से .32 बोर की बुलेट भी बरामद हुई है।
इस बीच झारखंड के रांची निवासी युवक राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया है कि हमले में जवानों की शहादत का बदला लिया है। पुलिस ने वायरल पोस्ट की जांच शुरू कर दी है।
उधर, हत्या को लेकर राहुल सिंह नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इस हमले में देश के सात जवान शहीद हुए थे।

Trending Videos
अदालत से जवानों को इंसाफ तो नहीं मिला, लेकिन अब हमने इंसाफ कर दिया है। पोस्ट में हमले में शामिल अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई है। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल सिंह नाम की आईडी के पीछे कौन है और हत्या से उसका क्या संबंध है।
पोस्ट में किए गए दावों की सत्यता की जांच के साथ ही हत्या के मामले में सामने आए अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने की जानकारी मिली है। पोस्ट करने वाला झारखंड के रांची का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
वारदात के बाद पुलिस की छह टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। हत्या के पीछे की वजह, रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस पड़ताल कर रही है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की वारदात में इस्तेमाल हुए असलहे को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह बुलेट पिस्टल या फिर रिवाल्वर से चलाई गई होगी। लेकिन असलहा बरामदगी तक इसकी पुष्टि करने से पुलिस बच रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है।
इसमें शरीफ के शरीर में आठ गोलियां लगने की बात सामने आई है। साथ ही शरीर के भीतर .32 बोर की बुलेट मिलने की बात भी सामने आई है। शरीफ की हत्या को अंजाम देने के तरीके से साफ है कि हमलावरों ने पूर्व नियोजित तरीके से उसे निशाना बनाकर करीब से गोलियां चलाईं थीं।
पुलिस वारदात से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मृतक के परिचितों, परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले शरीफ की किसी से कहासुनी या विवाद तो नहीं हुआ था।
पुलिस संभावित रंजिश, आपसी विवाद और अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर चल रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शरीफ के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा में देर शाम उसके शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
थाने से हाजिरी लगाकर लौटते समय हुई थी हत्या
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी निवासी मोहम्मद शरीफ खां की मंगलवार की शाम दो बाइक सवारों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने बेटे मोहम्मद वाइज खां के साथ खजुरिया थाने में हाजिरी लगाकर बाइक से लौट रहा था। परिजन घायल शरीफ को इलाज के लिए बिलासपुर सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि शरीफ की हत्या पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से कराई है। हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

सीआरपीएफ कैंप पर हमले से बरी हो चुका था शरीफ
सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोप से मोहम्मद शरीफ बरी हो चुका है। उसे रामपुर के सेशन कोर्ट की ओर से फांसी की सजा दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट की ओर से सुनाई गई दस साल की सजा को माफ नहीं किया था। वह 17 साल जेल में रहने के बाद पिछले साल सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था।

मोहम्मद शरीफ की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो जाएगा।- अनुराग सिंह, एएसपी-रामपुर
कई दिनों से डरे-डरे से लग रहे थे शरीफ
ग्रामीणों का कहना था कि मोहम्मद शरीफ खां बीते चार दिनों से न जाने क्यों डरे-डरे से लग रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वह कुछ दिनों से खाना भी कम खा रहे थे। उनका बदला हुआ व्यवहार देखकर घर के लोग भी चिंतित थे, लेकिन उन्होंने किसी से अपने मन की बात साझा नहीं की थी।

घरों में नहीं जले चूल्हे
मोहम्मद शरीफ खां की हत्या के बाद बुधवार को उनके घर के साथ ही आसपास के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। दूर-दराज से आए मेहमानों को दूसरे मोहल्ले के लोग चाय लाकर पिला रहे थे। हर कोई गम में डूबा था और किसी को खाने-पीने की सुध नहीं थी।

गलियों में पसरा सन्नाटा
अकिलपुर उर्फ बदनपुरी गांव की जिन गलियों में पूरे दिन बच्चे खेलते-कूदते थे, वहां दिवाली की छुट्टी के बावजूद बुधवार को बच्चों की चहल-पहल कम रही। गलियों में सन्नाटा पसरा था। लोग जगह-जगह खड़े होकर और पेड़ों के नीचे बैठकर मोहम्मद शरीफ की हत्या को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।

कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं
गांव में हर कोई हत्या को लेकर चर्चा तो कर रहा था, मगर कोई भी व्यक्ति इसकी वजह को लेकर खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। लोग एक-दूसरे का मुंह ताक रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोग बातचीत में भी सतर्कता बरत रहे थे।

कोई दुश्मनी नहीं, इन्साफ चाहिए
मोहम्मद शरीफ की हत्या को लेकर परिवार के लोग किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात कह रहे थे। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि शरीफ के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि उन्हें इन्साफ मिल सके। परिजनों ने शरीफ का कोई दुश्मन न होने की बात भी कही।कब्रिस्तान में निरीक्षण पर एतराज
बुधवार शाम पुलिस ने सुपुर्द-ए-खाक से पहले कब्रिस्तान पहुंचकर आसपास का निरीक्षण किया तो कुछ लोगों ने एतराज जताया। पुलिस ने उन्हें समझाया, जिसके बाद सभी शांत हो गए और दफन की प्रक्रिया आगे बढ़ी।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस की टीमों ने बुधवार को घटनास्थल के आसपास सड़क किनारे और अन्य गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की गई। सीओ पीपी सिंह का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर हत्यारों के भागने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया था आरोप
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने खजुरिया पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस का कहना था कि घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

थाने बुलाने को लेकर उठे सवाल
परिजनों के अनुसार, खजुरिया थाने में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार को शरीफ के भाई साईन खां को कई बार फोन किया था। सिपाही ने फोन कर कहा था कि वह अपने बड़े भाई मोहम्मद शरीफ खां को थाने भेज दें, थाना प्रभारी उन्हें बुला रहे हैं। इसके बाद शरीफ शाम करीब 6:30 बजे अपने पुत्र के साथ खजुरिया थाने पहुंचे थे।

हत्यारों की तलाश में दबिश
पुलिस हत्यारों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सीओ पीपी सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन अभी पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को जांच का विषय बताया है।

नाम शरीफ था तो स्वभाव भी था शरीफ
गांव के लोगों और रिश्तेदारों के बीच चर्चा थी कि मृतक का नाम मोहम्मद शरीफ खां था और वह वास्तव में स्वभाव से भी शरीफ थे। लोगों का कहना था कि वह किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं करते थे। गांव में किसी ने उन्हें किसी से झगड़ा करते हुए नहीं देखा था।

न जाने कैसे जुड़ गया नाम
रिश्तेदारों में चर्चा थी कि न जाने कैसे उनका नाम सीआरपीएफ की आतंकी घटना से जोड़ दिया गया। लोगों का कहना था कि शरीफ खेती-किसानी और मजदूरी करने वाले सीधे-सादे व्यक्ति थे। गांव वालों को आज तक समझ नहीं आया कि वह इतने बड़े मामले में कैसे फंस गए।

कुदरत के घर देर है, अंधेर नहीं
गांव में लोग कह रहे थे कि कुदरत के घर देर है, अंधेर नहीं। हाईकोर्ट ने उन्हें बरी भी कर दिया था। इसके बाद शरीफ एक साल से घर पर ही रह रहे थे और सामान्य जीवन जी रहे थे। लोगों का कहना था कि इन्साफ मिलने के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी।

बरी होने के बाद भी नहीं मिला चैन
रिश्तेदारों का कहना था कि बरी होने के बाद शरीफ ने सोचा था कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। वह घर पर रहकर परिवार के साथ शांति से रहना चाहते थे, लेकिन हत्या की घटना ने पूरे परिवार की उम्मीदें तोड़ दीं।

रिश्तेदारों में भी गहरा सदमा
दूर-दराज से आए रिश्तेदारों में भी गहरा सदमा दिखाई दिया। कई रिश्तेदार शरीफ से आखिरी बार मिलने के लिए गांव पहुंचे। उनका कहना था कि शरीफ की मौत ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि शरीफ अब इस दुनिया में नहीं रहे।