फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP is moving towards being a developed state on all parameters of development: Bhupendra

विकास के सारे पैरामीटर पर विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा यूपी : भूपेंद्र

Wed, 26 Mar 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP is moving towards being a developed state on all parameters of development: Bhupendra
कांठ। मंगलवार को छजलैट के भीकनपुर में जाट समाज के होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आज विकास के सारे पैरामीटर पर उत्तर प्रदेश विकसित राज्य के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के अब तक के आठ वर्ष बेमिशाल रहे हैं। 2012 से 2017 तक सपा सरकार में गुंडागर्दी, अराजकता, भ्रष्टाचारी, बेईमानी हुई। यह सरकार हमेशा आतंकियों और दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी, हमेशा दंगे होते थे। इस सरकार के कई मंत्री भ्रष्टचार के आरोप में जेल तक गए। लेकिन आज भाजपा सरकार में ऐसा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सरकार ने सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित अब तक के आठ वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी पहले बीमारू राज्य था, जो आज सर्व प्लस राजस्व वाला राज्य है। सरकार ने प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा पर पारदर्शी व्यवस्था के साथ कार्य किया है। जिससे अच्छे कार्यों के आधार पर प्रदेश अब बदलते हुए उत्तर प्रदेश के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed