UP: ड्राइविंग टेस्ट से चूके तो फिर मिलेगा मौका, अब दोबारा नहीं देना होगा शुल्क, करना होगा नया स्लाट बुक
यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के राहत भरी खबर है। किसी वजह से कोई आवेदक टेस्ट नहीं दे पाता है तो उसे दोबारा मौका दिया जाएगा। इसके लिए उसे फीस देने की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट किसी वजह से नहीं दे पाते हैं तो आपको दूसरे दिन टेस्ट देने का मौका मिलेगा। आवेदक के ड्राइविंग टेस्ट नहीं देने पर स्लाट अपने आप कैंसिल हो जाएगा। इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए फिर से स्लाट बुक करना पड़ेगा।
इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद आवेदक को ऑफलाइन बायोमेट्रिक, फेस स्कैनिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए कांठ रोड स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जाना पड़ता है। परिवहन विभाग की आनलाइन साइट नहीं चलने, इंटरनेट की गति धीमी होने की समस्या आने पर आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाते हैं।
यहां तक कि साइट नहीं चलने से स्लाट बुकिंग के दिन आवेदकों का टेस्ट नहीं हो पाता है। इन आवेदकों को टेस्ट देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से दूसरा मौका दिया जा रहा है। इसका कोई शुल्क नहीं लगेगा, केवल आवेदक को फिर से स्लाट बुक करना होगा।
इसके बाद आवेदक दिए गए तारीक और समय पर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पहुंचकर टेस्ट दे सकता है। आवेदक ड्राइविंग टेस्ट पास या फेल है इसकी सूचना एसएमएस और ई-मेल के जरिए उसे दे दिया जाएगा।
डीएल के लिए ऐसे करें आवेदन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। ये आपसे अपनी डिटेल भरने के लिए कहेगा। यहां अपना नाम, एड्रेस, उम्र और सभी डिटेल भरिए। अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अपॉइंटमेंट का दिन और टाइम सेट कर ड्राइविंग लाइसेंस की फीस ऑनलाइन जमा करें। अपॉइंटमेंट के दिन आपको गाड़ी लेकर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जाना होगा। वहां पर गाड़ी चलाकर अधिकारी को दिखाना होगा। टेस्ट पास हो जाने के सात दिन में ड्राइविंग लाइसेंस आपके आप के घर आ जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन के लिए आधार कार्ड, दसवीं का सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट दस्तावेज होने चाहिए।
लाइसेंस फीस: दो पहिया ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 700 फीस और दो पहिया के साथ कार के डीएल की 1100 फीस निर्धारित है।
ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक किसी कारण ड्राइविंग टेस्ट तय तारीक और समय पर नहीं दे पाते हैं, तो वह दूसरे दिन का स्लाट बुक कर सकते हैं। इसका कोई शुल्क नहीं लगेगा। - हरिओम, आरआई, परिवहन विभाग मुरादाबाद